News
खबरें अब तक...

समाचार

कांग्रेसियों ने की डीजल व पैट्रोल की बढाई गई कीमतो को वापिस करने की मांगCongr Min |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतो के विरोध मे डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे जनहित मे डीजल पैट्रोल की बढाई गई कीमतो को वापिस करने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति के नाम सौपे गए ज्ञापन मे केन्द्र सरकार द्वारा डीजल-पैट्रोल आदि पैट्रोलियम पदार्थो की बढाई गई कीमतो को वापिस लेने की मांग की गई। ज्ञापन मे बताया कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पैट्रोल व डीजल पर लगने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतो अनुचित बढोतरी ने भारत के नागरिको के असीम पीडा व परेशानियां दी है। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड रहा है। यही दूसरी और मोदी सरकार पैट्रोल व डीजल की कीमतो और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढाकर इस मुश्किल वक्त मे नागरिको की समस्या मे इजाफा कर रही है।
डीएम कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसियो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, निर्मला देवी, योगेश रघुवंशी, सुल्तान, मुशीर, प्रवीण लाटियान, संजय शर्मा, रजनीश शर्मा, मेराज जहां, असीम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने मुठभेड के बाद वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 12 वाहन बरामद किये है मुठभेड के बाद एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
एसपी देहात नेपाल सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बीती रात्रि एसआई अजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव त्यागी, सतीश, सुभाषचंद, कां. रजनेश, राजीव कुमार, नरेंद्र पंवार व नकुल के साथ एक सूचना के आधार पर बाईपास स्थित नया गांव मीरांपुर पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। वहां पर पुलिस ने मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों फैज पुत्र वहाब निवासी कुंगरपट्टी सुजडू, जिशान पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला कस्सावान, राजीव पुत्र खालिद निवासी माडल टाउन सरकुलर रोड, व आसिफ पुत्र मतीन निवासी दीन मौहम्मद सुजडू को गिरफ्तार कर लिया जबकि आशु पुत्र फैजान निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सुजडू मौके से फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 मोटरसाईकिले, 2 तमंचे व कारतूस बरामद हुए है।

शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा4 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन के पालन व वांछित अपराधियों व लूट जैसे जंघन्य आपराध पर अंकुश लगाने का अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस उपाधीक्षक नई मंडी के निर्देशन में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग में पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त हैदर पुत्र यामीन उर्फ भोला नि० मौ० घोसियान हलालपुरा कस्बा व थाना सरधना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी कियें रूपयें ३०००/- हजार रूपये नकद रूपयें व एक अदद तमंचा ३१५ बोर दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुए। हैदर पुत्र यामीन उर्फ भोला नि० मौ० घोसियान हलालपुरा कस्बा व थाना सरधना जिला मेरठ के विरुद्ध पूर्व से लूट आदि के अभियोग के अन्य थानों में पंजीकृत है।

बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया
चरथावल। दो दिन बाद बैंक खुलने पर चरथावल पुलिस ने सभी बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सन्दिग्ध लोगो की तलाश की तथा लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग जे साथ खड़े होने के निर्देश दिए।

बाजारो मे चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो व बाजारो मे सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा कई लोगो को हिदायत दी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो व बाजारो मे आज सघन चैकिग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो को रोककर उनकी तलाशी ली तथा कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस द्वारा की वाहन चैकिंग से वाहन चालको खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान कई वाहन चालक गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए। चैकिंग मे लगी पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो की तलाशी ली तथा हेलमेट ना लगाने व डीएल आदि चैक किए। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के अहिल्याबाई चौक, शिव चौक तथा फक्करशाह चौक खालापार आदि क्षेत्रो मे वाहन चैकिंग की। इस दौरान इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान मय फोर्स मौजूद रहे। वहीं थाना सिविल लाईन प्रभारी डी.के.त्यागी व इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की।

युवक को बंदूक के साथ किया गिरफ्तार6 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी भोपा राजेश कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह व उनकी टीम के हाथ लगी सफलता।
युवक को बंदूक के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के द्वारा थाना ककरौली पुलिस को सूचना मिली की ग्राम तेवड़ा में एक युवक बंदूक के साथ खड़ा है सूचना मिलते ही थाना ककरौली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम असजद पुत्र आबाद निवासी ग्राम तेवड़ा थाना ककरौली बताया। पुलिस ने युवक के पास से एक बंदूक १२ बोर व एक जिंदा कारतूस १२ बार बरामद किया। थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेजा जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा7 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कुकड़ा मंडी स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुचंकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि लोकडाउन की अवधि में विभाग द्वारा बनाई गए राशन कार्ड बनाने में भेदभाव बरता गया है तथा आरोप लगाया कि कुछ पेट्रोल पंपों द्वारा मिलावटी पेट्रोल-डीजल की बिक्री व कम देने की प्रक्रिया जोरों पर है एवं गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को कम वजन के घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायत को विभागीय अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। इस दौरान नगर महासचिव आशीष मिश्रा, कमलदीप,नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पूरी, मंगत राम, संगठन मंत्री जोनी पंडित,सचिन प्रजापति ,मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी ,नगर सचिव बाबू राम कश्यप, बसंत कश्यप, ग्राम प्रमुख रविन्दर सैनी, ललित रुहेला, क्षेत्र अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, दाता राम कश्यप, प्रभात रावत ,जंगी वाल्मीकी आदि उपस्थित रह।

नगरपालिका में ठेकेदारों का धरना जारी 9 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर पालिका परिसर मे धरनारत नगरपालिका ठेकेदारों का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका ठेकेदार किए गए कार्यो के भुगतान व कुछ अन्य मांगो को लेकर पिछले पांच दिनो से पालिका परिसर मे धरनारत हैं। नगरपालिका के बरामदे मे चल रहे पालिका के ठेकेदारो के धरने प्रवीण कुमार गर्ग ठेकेदार अध्यक्ष एवं मौ.फरमान एवं मौ.रिजवान के संचालन मे ठेकेदारो ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि 30 जून 2020 दिन मंगलवार को भुगतान नही हुआ तो ठेकेदार सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ई.ओ. पालिका को घेराव कर ज्ञापन सौपा जाएगा। धरने मे आदेश त्यागी, प्रहलाद सिह, इंद्र नारायण माथुर,मनीष कुमार, श्याम कुमार, राजीव चौधरी, संजय गौतम, जहीर खान, विनोद शर्मा, रोबिन गोयल आदि ठेकेदार मौजूद रहे।

भाकियू किसान सेना ने प्रदर्शन कर विभिन्न मांगो लेकर ज्ञापन सौंपाDasr |
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज भाकियू किसान सेना ने विभिन्न मांगो के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिसमें बताया किभारत मे पैट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क मे बेतहाश वृद्धि होने के कारण जहां भारत आज कोरोना जैसी माहामारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वहां उत्पाद शुल्क मे इतनी वृद्धि किया जाना किसान व मजदूर को जीते जी फांसी लगाने के समान है। इसलिये भाकियू किसान सेना मांग करती है कि उत्पाद शुल्क मे कमी करते हुए पैट्रोल व डीजल के दाम शीघ्र कम किये जाये। जब भी वाहन खरीदा जाता है उसपर रोड टैक्स जमा करा लिया जाता है। उसके बाद भी देश मे जगह जगह टोल टैक्स लगाकर रोड टैक्स वाहन स्वामीयों से वसूला जा रहा है। जो सरकार द्वारा वसूली का एक नाजायज व अनोखा तरीका है जिसकी हम घोर निन्दा करते है। टोल टैक्स पर वाहन की निकलने की मांग करते है वही ज्ञापन देने वालो में दर्जनों बीकेयू किसान सेना के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

एसडीएम को ज्ञापन दिया 11 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज एसडीएम अजय अम्बष्ट को ज्ञापन दिया ओर बताया कि उ० प्र० की माध्यमिक शिक्षा में क्रमशः सहायता प्राप्त एवं राजकीय लगभग ६००० विद्यालय है, जबकि वित्तविहीन लगभग २२००० विद्यालय संचालित है। जिनमें कार्यरत लगभग ३,५०,००० शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी माध्यमिक शिक्षा के लगभग ८७ प्रतिशत विद्यार्थियो को शिक्षित करने का काम करते है । ये शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने विद्यालय में जमा होने वाले शुल्क से वेतन के रूप में बहुत ही कम पारिश्रमिक एवं व्यक्तिगत कोचिंग कराकर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण बड़ी मुश्किल से कर पाते है। , पिछले लगभग ६ माह से विद्यालयो के विभिन्न कारणो जैसे सर्दी का प्रकोप , कोविड -१९ के कारण लॉकडाऊन इत्यादि से विद्यालय बन्द होने के कारण विद्यालयो को फीस प्राप्त नही हुई । जिसके कारण विगत मार्च माह से किसी भी प्रकार का भरण – पोषण का इन्तजाम नहीं हो पा रहा है और अभी भी यह स्थिति भविष्य के गर्त में है । ऐसे में ये वित्तविहीन शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिवार सहित ऐसी भीषण आपदा से गुजर रहे है , जिसकी कल्पना नही की जा सकती। परन्तु इस दौरान भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम , बोर्ड परीक्षा का कार्य एवं ऑनलाईन कक्षाओं के संचालन में इन वित्तविहीन विद्यालयों की भूमिका समाज एवं छात्रहित में अग्रणी रही है। महोदया , यह खुशी की बात है कि सरकार द्वारा समस्त समस्याग्रस्त लोगो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है । इस भीषण स्थिति में उक्त संगठन के द्वारा कई बार यह समस्या आपके संज्ञान में लाने के बावजूद इन्हें कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है । जिसके कारण वित्तविहीन शिक्षक समाज भूखमरी की कगार पर पहुँच गया है , जो खेद का विषय है ज्ञापन देने में समस्त कार्यकर्ता मोजूद रहे।

विश्वविद्यालयों की प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग12 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। रालोद छात्र सभा के प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन में कोरोना महामारी के दृष्टिगत विश्वविद्यालयों की प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरे देश में मानव जीवन संकट में है। कोरोना महामारी के कारण सभी व्यक्ति बाहर निकलने से भयभीत है वह केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलते हैं। विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है अतः कुछ बिन्दुओ पर उन्होंने अवगत कराया। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विभिन्न जिलों से छात्र पढ़ते हैं जो शहर के विभिन्न मोहल्लों में किराए के मकानों में रहते हैं लोक डाउन के बाद सभी छात्र अपने घरों को जा चुके हैं और दोबारा उनके ठहरने का कोई इंतजाम छात्रों के पास नहीं है। कोरोनावायरस के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्र कंटोनमेंट के रूप में घोषित किए गए हैं। बाहर से आने वाले छात्रों को आवास की विषम परिस्थिति जूझना पड़ सकता है। कोरोना संक्रामक बीमारी है बाहर से आने वाले विद्यार्थी इस अदृश्य बीमारी का वाहक हो सकता है। परीक्षा को लेकर आने वाली खबरों से छात्र और अभिभावक डरे हुए हैं । शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा को लेकर भयभीत है। कई विश्वविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षकों के कोरोनावायरस पाए जाने के कारण मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा । मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्णय के क्रम में कई विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को प्रोन्नत किए जाने का निर्णय ले जा चुका है। परीक्षा के संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले छात्र अभिभावक और शिक्षकों के पक्ष की भी सुनवाई हो और और इन सभी पक्षों के संगठनों से बातचीत की जाए।
अतः आपसे निवेदन है कि सभी परीक्षाएं निरस्त की जाए और छात्रों को पूर्व में हो चुकी परीक्षा के परिणाम के आधार पर आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए। इस दौरान अंकित सहरावत, नसीम राणा, आदित्य राठी, पराग चौधरी, समद खान, अश्विन चौधरी मोजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =