उत्तर प्रदेश

Moradabad News: जबरन निकाह करने की दे रहे धमकी,गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप

Moradabad News: दबंग स्कूल आते जाते समय नाबालिग लड़की को रोककर जबरन निकाह कर लेने की धमकी दे रहे हैं। रामपुर निवासी पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद में डीआईजी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए जान माला की रक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

नई बस्ती बॉबी मार्केट निवासी एक पीड़ित परिवार ने मुरादाबाद में डीआईजी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही जुनेद, निजाम, फैजान, समीर नाम के दबंग लोग जबरदस्ती हमारी नाबालिग बेटी को स्कूल आते जाते समय उसके साथ छेड़खानी करते हैं।

पीड़ित परिवार ने यहां तक कहा है कि दबंग युवक उनकी बेटी से जबरन निकाह करने तक की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उक्त दबंगों की थाने के कुछ सिपाहियों से अच्छी बैठक है

जिस कारण पुलिस के दो सिपाही उनके हमसाज हो जाते हैं। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मुरादाबाद डीआईजी कार्यालय पहुंचकर दबंगों के खिलाफ छेड़खानी का शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 3 =