Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मदर्स प्राइड प्ले स्कूल मे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल मे आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। भारत में हर वर्ष १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के दिए सम्मान दिया जाए।

डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।स्कूल के सभी बच्चो ने इस दिवस को बड़ी ही धूम धाम से मनाया। जिसमे उन्हीने अपनी शिक्षिकाओं और माताओं के साथ मिलकर यह दिवस मनाया और इस चिकित्सक दिवस के बारे मैं जाना।

कुछ बच्चो ने डॉक्टर की तरह सफ़ेद कोट पहनकर रोल प्ले किया जिसमे उन्हीने अपने घर के सदस्यों का इलाज किया। वही कुछ बच्चो ने सुन्दर सुन्दर आकृति बनाई कार्ड बनाकर सभी डॉक्टर को आभार जताया।

इस समय कोरोना महामारी से बचाव में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए। उन सभी को हम सभी मदर प्राइड की टीम की और से बहुत बहुत धन्यवाद ।

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी डॉक्टर को उनके अमूल्य योगदान के लिये आभार व्यक्त किया और उन सभी को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी बच्चो के कार्य को खूब प्रोत्साहित किया।

इस दिवस को सफल बनाने मे स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =