संपादकीय विशेष

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉट स्पॉट क्षेत्रों में परसा सन्नाटा

मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉट स्पॉट घोषित कर सील किए गए क्षेत्रों में सख्ती का असर दिखने लगा है। यहां पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। सील क्षेत्रों में दुकानें नहीं खुली और सन्नाटा पसरा रहा।

कोरोना का बढ़ता ग्राफ चिता का सबब बना हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर लगातार हॉट स्पॉट की संख्या में इजाफा हो रहा है। सील क्षेत्रों में रहने वाले लोग नियम कायदों को ताक पर रखकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।

लोगों की आवाजाही को देखकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए सील क्षेत्रों के लोगों को चेतावनी देकर घरों में रहने की नसीहत दी थी। इसके अलावा यहां पर पुलिस भी तैनात कर दी गई थी।

सख्ती का असर सील क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। मंगलवार को सील क्षेत्रों में दुकानें नहीं खुली और लोगों ने भी अपने घरों से निकलने से परहेज किया। सील क्षेत्रों की ज्यादातर गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शहर के मोहल्ला पंचमुखी, रामपुरी, केशवपुरी, शांतिनगर, लद्दावाला, खालापार, रहमतनगर को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया था। अकेले पंचमुखी मोहल्ले में आधा दर्जन से ज्यादा पॉजिटिव मिलने पर यहां ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21458 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eleven =