Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भाई ने बहन को सिर में गोली मारी, मचा हडकंप

जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोपा में ही आज दोपहर एक युवक ने अपनी बहन को सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिए जाने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव भोपा निवासी सचिन राठी की पत्नी प्रिया का आज दोपहर अपने ही घर में आए भाई के साथ विवाद हो गया। प्रिया का भाई मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान प्रिया के भाई ने तमंचे से उसके सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के कारण बुरी तरह घायल प्रिया जमीन पर गिर पड़ी।

घटना को अंजाम देने के बाद उसका आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिए जाने की सूचना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =