उत्तर प्रदेश

Agra News: सगी बहन को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी निक्कू चौधरी गिरफ्तार,पूनम ने उसके मुंह पर थूक दिया…

Agra News: शाहगंज थाना क्षेत्र में गोली मारकर सगी बहन को मौत के घाट उतारने वाले ललित उर्फ निक्कू चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है । पुलिस पूछताछ में आरोपी निक्कू चौधरी ने बहन पूनम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निक्कू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूनम का व्यवहार अमर्यादित रहता था। 27 साल की होने के बाद भी वह शादी नहीं कर रही थी। पैसों की बर्बादी कर रही थी। वह जब तब उसे गालियां बकती थी । वारदात के दिन भाभी नीलू चौधरी उसकी दुकानों पर ताला डाल रही थी। वह भाभी से बात करने पहुंचा दो पूनम उसे गालियां देने लगी।

पूनम ने उसके मुंह पर थूक दिया। इस बात से गुस्सा होकर उसने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में निक्कू की भाभी नीलू चौधरी भी गोली लगने से घायल हुई थी। अस्पताल में इलाज के बाद नीलू चौधरी घर पहुंच गई है।

नीलू चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने निक्कू चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी आगरा ने बताया कि आरोपी निक्कू चौधरी शहर से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने सुचेता चौराहे पर आरोपी की घेराबंदी की। उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने के लिए साथ में लेकर गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद निक्कू चौधरी ने भागने के लिए वारदात में प्रयुक्त पिस्टल से पुलिस पर फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया । पुलिस टीम बाल बाल बच गई ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =