वैश्विक

Bahadurgarh में शादीशुदा प्रेमी जोड़े जितेंद्र और पूनम ने की आत्महत्या

Bahadurgarh में प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों ने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. घटना बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर स्थित अल्काजा होटल की है.

मृतकों की पहचान Bahadurgarhके ही सराय औरंगाबाद निवासी जितेंद्र उसकी प्रेमिका नया बांस निवासी पूनम के रूप में हुई है. दोनों गुरुवार देर रात अलकाजा होटल मैं पहुंचे थे. दोनों होटल के कमरा नंबर 307 में ठहरे हुए थे, जहां रात के समय ही दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया. जहर खाने के बाद जितेंद्र ने होटल के रिसेप्शन पर फोन करके बताया कि उन दोनों ने जहर खा लिया है और उनकी तबीयत खराब हो रही है.

जिसके बाद होटल स्टाफ ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान पहले जितेंद्र और फिर उसकी प्रेमिका पूनम ने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद बहादुरगढ़ सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और मौके से सबूत भी जुटाए गए. पुलिस को कमरे के अंदर रखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + six =