वैश्विक

Pakistan: क्वेटा में पुलिसकर्मियों के ट्रक पर आत्मघाती हमले में तीन की मौत,रिक्शे में सवार था आत्मघाती हमलावर

Pakistan: के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा पोलियो टीम की सुरक्षा के लिए जा रहे पुलिस कर्मियों के ट्रक को निशाना बनाकर बुधवार को किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई 

करीब 23 घायल हो गए. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों में 20 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. अधिकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला तब हुआ, जब पोलियो टीकाकरण अभियान में शामिल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को ले जा रहा ट्रक क्वेटा के बलेली इलाके से गुजर रहा था.

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ ने क्वेटा के पुलिस उपमहानिरीक्षक गुलाम अजफर महेसर के हवाले से खबर दी है कि हमला पुलिस ट्रक के पास हुआ, जिसके असर से पोलियो ड्यूटी में तैनात स्टाफ को सुरक्षा प्रदान करने जा रहे पुलिस कर्मियों का वाहन पलटकर खाई में गिर गया.

घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत में महेसर ने कहा कि घटना स्थल के मंजर से और यह देखते हुए कि ट्रक पलट गया. अनुमान है कि हमले में 25 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया होगा. धमाके की चपेट में कुल तीन वाहन आए.

पुलिस उपमहानिरीक्षक गुलाम अजफर महेसर ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था, क्योंकि मौके से एक आत्मघाती हमलावर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है और कम से कम तीन वाहन इसकी चपेट में आए. महेसर के मुताबिक, हमले में लगभग 20 पुलिसकर्मी और तीन नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में से दो की हालत गंभीर है.

महेसर के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक रिक्शे में सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के ट्रक में टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज के लिए प्राधिकारियों ने क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. टीटीपी ने कहा कि यह हमला अगस्त में अफगानिस्तान में अब्दुल वली उर्फ ​​उमर खालिद खुरासनी की हत्या के प्रतिशोध में किया गया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 11 =