Moradabad News: पूर्व MLA हाजी इकराम कुरैशी को 7 साल की जेल
Moradabad News: मुरादाबाद देहात विधानसभा के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी को अदालत ने धोखाधड़ी और गबन मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पूर्व विधायक हाजी इकराम को 7 साल कारावास की सजा सुनाई है।
साथ ही, 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में दूसरे आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त करार दिया गया। बता दें, हाजी इकराम कुरैशी इस वक्त कांग्रेस में हैं। वो कांग्रेस की टिकट पर जिले की देहात विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

