Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पहलवानों ने एक बार फिर प्रदेश में किया मुजफ्फरनगर का नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांव पचौण्डा कलां में चल रहे भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र शहीद बचन सिंह व स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति (युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम) ने पहलवानों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर के नाम बुलंद किया है।

पचौण्डा कलां के पहलवानों ने अपनी कुश्ती प्रतिभा को दिखाते हुए जनपद के लिए कई पदक प्राप्त किये। बीते ४० वर्षों से चल रहे इस कुश्ती अखाड़े की विशेषता यह है कि यहां से अब तक कई बड़े पहलवान हिंदुस्तान के लिए विश्व पटल पर खेल चुके हैं। कई बड़े पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर खेल देश के कई विभागों में नौकरी पा चुके हैं।

दिनांक २ दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबाशना) के मुख्य व्यायाम एवं खेल अधिकारी सत्ये सिंह राणा ने पचौण्डा कलां में चल रहे इस कुश्ती आखड़े में आये और यहां सभी पहलवानों को उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही आखड़े के आयोजकों को बधाई दी।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश की कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर जनपद के नाम रोशन करने वाले पहलवानों में अखाड़े की महिला पहलवान मीनाक्षी ने ५३ किलो वर्गभार में २४ नवंबर से २७ नवंबर तक नंदनी नगरी अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ११ से १३ नवंबर में रुद्रपुर खननी गोरखपुर में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में सविता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

१३ नवंबर से १७ नवंबर तक मुरादाबाद में चली ६६वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में ५८ किलो वर्गभार में अवंतिका और ५० किलो वर्गभार में वंशिका ने स्वर्ग पदक प्राप्त किया और २६ से २७ नवंबर तक गोरखपुर में चली कुश्ती प्रतियोगिता में ५६ किलो वर्गभार में रिया ने सिल्वर मेडल जीतकर आखड़े का नाम रोशन किया। इसके साथ ही हाल ही में ३० नवंबर को सोरम कुश्ती स्टेडियम में ०८ दिसंबर से १० दिसंबर तक आगरा में होने वाली सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ जिसमें युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम की महिला पहलवानों ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

इसमें ६५ किलो वर्गभार में सुहानी चौधरी, ६१ किलो वर्गभार में अवंतिका, ५७ किलो वर्गभार में रिया और ५३ किलो वर्गभार में हर्षिता तोमर का चयन हुआ। अब यह सभी महिला पहलवान सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबाशना) के मुख्य व्यायाम एवं खेल अधिकारी सत्ये सिंह राणा के पचौण्डा कलां में चल रहे इस कुश्ती आखड़े पहुँचने पर कुँवरपाल सिंह ठेकेदार, मनोज कुमार उर्फ गुड्डू, मांगेराम पहलवान, अजब सिंह पहलवान, युधिष्ठिर पहलवान, डॉ. मोनिका सिंह, नितरपाल, अमित व कई सम्मानित ग्रामवासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + four =