Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिजली की समस्या का 10-15 दिन में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन चौहान जी (प्रभारी मंत्री,मुजफ्फरनगर) के मुजफ्फरनगर आगमन पर आई0आई0ए0 के चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल व सचिव श्री मनीष जैन जी ने अपने सदस्यों के साथ होटल सोलिटेयर इन्न,मेरठ रोड,मु0नगर में मुलाकात की।

जिसमें श्री पंकज अग्रवाल जी ने माननीय मंत्री जी को जिले की औद्योगिक इकाईयों की बिजली की समस्या से अवगत कराया। जिस पर माननीय मंत्री जी ने श्री पंकज अग्रवाल व उपस्थित सभी सदस्यों को बिजली की समस्या का 10-15 दिन में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

जिस पर चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल व सचिव श्री मनीष जैन एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान अनेको उद्यमी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =