संपादकीय विशेष

डबल मर्डर या कुछ और-जिस पर दोस्त की हत्या का शक था, उसकी लाश नाले में पड़ी मिली

मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला शांतिनगर में हुई शामली के गांव सिंम्भालखा निवासी फायनेंसर अमित की हत्या की गुत्थी ओर उलझ गई है। पुलिस की जांच अब तक उसके लापता दोस्त अनुज चौधरी के ईद-गिर्द ही घूम रही थी, लेकिन आज अनुज चौधरी उर्फ अन्नू की लाश भी बढेडी नाले में मिलने से सनसनी फैल गई है।

शामली जनपद के गांव सिंभालका निवासी अमित पुत्र राजकुमार काफी समय से दोस्त अनुज चौधरी के साथ उसके नई मंडी थाना क्षेत्र में के मौहल्ला शांतिनगर स्थित घर में रहता था, जहां दोनों फाइनेंस का काम कर रहे थे।

सोमवार से दोनों दोस्तों के मोबाइल बंद होने से उनके मित्र व परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। दोपहर बंद मकान का ताला तोड़ने पर अमित की लाश बरामद हुई थी। वहीं, अनुज चौधरी घटना के बाद अब तक भी लापता था।

अमित के पिता राजकुमार ने भी लापता अनुज के खिलाफ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच भी लापता अनुज चौधरी के ही इर्द-गिर्द ही घूम रही थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना था कि लापता अनुज चौधरी की तलाश में टीम का गठन किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि अमित की हत्या सोमवार दोपहर को ही कर दी गई थी।

दरअसल, अनुज चौधरी के मकान में शांतिनगर की ही महिला खाना बनाने आती थी। महिला ने सोमवार दोपहर का खाना बनाया था, लेकिन जब रसोई चेक की गई तो वहां खाना नहीं था। इसके बाद महिला जब शाम का खाना बनाने पहुंची तो मकान पर ताला लगा था और दोनों दोस्तों के मोबाइल बंद थे।

पुलिस मान रही है कि मकान में जो भी घटनाक्रम हुआ, वह दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ, जिसमें अमित की जान चली गई। गांव सिंभालका निवासी अमित की हत्या कैसे और किस तरीके से की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

इसके चलते अब शव का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।अनुज चौधरी उर्फ अन्नू की लाश भी नई मंडी थाना क्षेत्र में ही बढेडी नाले में पडी मिलने से सनसनी फैल गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 13 =