News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सशस्त्र सेना झंडा दिवस ७ दिसंबर के शुभ अवसर पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में चीनी मिल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित को प्रतीक चिन्ह ष्झंडाष् लगाकर झंडा दिवस की शुरुआत की गई तथा सुरक्षा टीम द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ष्झंडाष् लगाकर झंडा दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया, प्रतीक चिन्ह की धनराशि को पूर्व की भांति चीनी मिल की ओर से सैनिकों के कल्याण हेतु सैनिक कल्याण कोष में निर्धारित तिथि तक जमा करा दिया जाएगा, इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्पादन पवन कुमार शर्मा, महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन सौरभ शुक्ला, महाप्रबंधक तकनीकी विश्व दीपक कुमार, करण सिंह, आशीष त्यागी, ब्रजराज यादव, सुधीर तोमर, रविंद्र सिंह, जतिन पटेल, सोमेंद्र पांडे, साक्षी सिंह, साक्षी दक्ष, रिद्धि मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

एसएसपी के निर्देशन में चौराहों व बैंकों के आसपास चला चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार एक ओर जहां शातिरों/वांछितों को पकउने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।
जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

 

गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा ’गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण गौशाला पचौण्डा रोड पर किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय मार्गदर्शक रामकुमार तायल का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा संस्थापक परमकीर्ति परमकीर्तिशरण अग्रवाल व अध्यक्ष रोहिताश कर्नवाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया सभी सदस्यों ने गाय माता को हरा चारा व गुड खिलाकर धर्म लाभ प्राप्त किया। अध्यक्ष रोहिताश कर्नवाल जी ने कहा की आज का दिन बड़ा शुभ है क्योंकि आज बुधवार के अलावा पूर्णिमा तिथि है यह दुर्लभ अवसर है ऐसे दिन सेवा करने से अन्नत फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अथिति ने शाखा द्वारा किये जा रहे गाय सेवा कार्यक्रम के लिए शाखा को साधुवाद दिया तथा सम्राट शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यकर्मो व विशेष रूप से शाखा द्वारा आयोजित प्रांतीय श्री जगन्नाथ भगवान दर्शन यात्रा कार्यक्रम की प्रशंसा की उन्होंने इसके लिए प्रा० चेयरमैन सुनील गर्ग व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव – कीमती लाल जैन, कोषाध्यक्ष – प्रवीण सिंघल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, अरविंद गुप्ता,प्रीतम सिंघल का पूर्ण सहयोग रहा। सचिव कीमती लाल जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम चेयरमैन – जगरोशन गोयल, परणीता गोयल रहे।

पुलिस ने दो वांरटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को गिरफ्तार करने का कार्य कर रही है। एनबीडब्ल्यू वारण्टी चढ़े शाहपुर पुलिस के हत्थे। पुलिस कमांडर विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने एनबीडब्लयू वारंटियों पर कसा शिकंजा। दबिश के दौरान शाहपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार। एनबीडब्ल्यू वारण्टी रविन्द्र पुत्र जगरूप विदेश पुत्र इंद्रपाल मंधेड़ा को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

छात्राएं पोस्टर मेकिंग में प्रथम
मीरापुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को १९७१ में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर साहित्य क्लब की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेश बंसल, एजीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार, क्लब कोआर्डिनेटर उर्वशी, वर्षा ने किया। क्लब कोआर्डिनेटर उर्वशी ने बताया कि एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्राएं रीना, प्रियांशी व सोनिका ने प्रथम, बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की छात्राएं शिवानी, तनिष्का, रक्षिका व उजाला को द्वितीय और सारा व संध्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तनिषा तोमर ने किया। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, करणवीर, सचिन, एल्फा आदि का सहयोग रहा।

 

किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा क्षेत्र के छोटे से गांव बेहड़ा थ्रू से निकलकर एक किसान के बेटे ने थल सेना में लेफ्टिनेंट के रुप में कमिशन लिया। बेटे की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शहर के शांतिनगर में रहने वाले किसान सुक्रमपाल राठी के बेटे मयंक राठी ने अपने गांव बेहड़ा थ्रू से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की थी। इसके बाद २००५ में उन्होंने भारतीय सेना में तकनीकि सैनिक के रूप में कोर ऑफ सिग्नल में तैनाती पाई थी। अपने १८ साल के सैन्य काल में मयंक ने मार्च २०१७ में जूनियर इंजीनियर के रूप में पदोन्नति की। लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन लिया। उन्होंने बताया कि देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और पत्नी ने सितारे लगाकर पासिंग आउट की प्रक्रिया पूरी की।

 

विजेताओं का किया गया अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कला उत्सव २०२२ मे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतू लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता मे वैदिक पुत्री पाठशाला इ० का० नई मण्डी, मु०नगर से तीन छात्राओ को लेकर विद्यालय की श्रीमती शैली रंजन (संगीत प्रवक्ता) ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें कु. पाइना पुत्री श्री सोमदत , (लोक नृत्य) में प्रथम स्थान, कु. आस्था मोर्या पुत्री श्री श्याम लाल ने (लोक गीत) मे द्वितीय स्थान व कु. खुशबू शर्मा पुत्री श्री संदीप कुमार शर्मा (शास्त्रीय गायन) में सातवां स्थान प्राप्त किया। वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के लखनऊ से विजेता के रूप मे जनपद मु.नगर प्रथम आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य व समस्त महिला प्रवक्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर व विद्यालय की छात्राओ ने बैण्ड बाजे से स्वागत किया। स्वागत एवम अभिनंदन कार्यक्रम मे डा० राजीव कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति एवम श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कला उत्सव – २०२२ की विजेता छात्राओ को व प्रधानाचार्या महोदया डॉ. राजेश कुमारी को पगडी पहनाकर एवम अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।

 

युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी क्षेत्र में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि गांव खाईखेड़ी निवासी २२ वर्षीय सुमित कुमार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉला उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ना ढोने के लिए लगा रखा था। जिसे वह स्वयं चलाता था। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब ११ बजे वह शेरपुर खादर गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में ले जा रहा था। जब वह धमात गंग नहर पुल के पास पहुंचा तो ट्रॉले में लदा कुछ गन्ना उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान वह गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मतगणना को लेकर ली एसएसपी ने बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच खतौली विधानसभा सीट पर शंातिपूर्ण तरीके से हुए मतदान के बाद अब कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर मतगणना को लेकर एसएसपी विनित जायसवाल ने एक अधिनस्थों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान एसएसपी विनित जायसवाल ने बैठक मे मौजूद पुलिस अधिकारियो के साथ मतगणना के दौरान बडे सुरक्षा प्रबन्धों को लेकर समीक्षा बैठक ली। तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस प्रमुख विनित जायसवाल का कहना है कि मतगणना के दौरान मतगणना स्थल एवं उसके आसपास कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहेंगे। ताकि मतदान की भांति मतगणना कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। वहीं इस दौरान मन्डी समिति के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो उसके लिए भी यातायात पुलिस द्वारा उक्त व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि आमजन को आवाजाही मे कोई परेशानी ना हो।

 

जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।

 

गन्ना मंत्री से रालोद नेताओं ने की मुलाकातMuzaffarnagar News
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग मंत्री से मुलाकात कर रालोद नेताओं ने मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित गन्ना मूल्य घोषित करने एवं किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा। रालोद विधान मण्डल दल के नेता एवं जनपद मुजफ्फरनगर की 11-बुढाना विधानसभा सीट से विधायक राजपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग मंत्री से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद-मुजफ्फरनगर के विधान सभा क्षेत्र मीरापुर के अर्न्तगत दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लि.मोरना के विस्तारीकरण की घोषणा-आश्वासन-मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनॉक-16.12.2021 को सदन में की गई थी लेकिन अभी तक उक्त मिल के विस्तारीकरण हेतु विधान सभा के द्वितिय सत्र 2022 प्रश्न-29 के माध्यम से पूछा गया था लेकिन दिये गए उत्तर में कहा गया है कि मोरना चीनी मिल की दैनिक गन्ना पेराई क्षमता 2500 टी.सी.डी. है,जिसका नेटवर्थ,श्रणात्मक होने तथा दिनांक 31.03.2021 तक रू.-351.48 करोड की संचित हानियॉ होने के कारण,उक्त चीनी मिल के विस्तारीकरण हेतु आवश्यक वित्तीय व्यवस्था के लिए किसी भी वित्तीय व्यवस्था के लिए किसी भी वित्तीय संस्थाओ/बैंको से श्रण मिलना सम्भव नही है। तो ऐसी स्थिती में उत्तर मे ना तो कोई समाधान है और न ही कोई आश्वासन है,तो उक्त चीनी मिल का विस्तारीकरण कैसे होगा।
उक्त चीनी मिल के विस्तारीकरण के साथ-साथ गन्ना किसानों की निम्नलिखित गंभीर समस्याआंे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे समस्याओं को निस्तारित कराने की मंाग की गई। जिनमें क्रमशः प्रदेश की चीनी मिलों में गन्ना किसानो के गन्ना बकाया भुगतान कराया जाये। गन्ने की बुआई एवं लागत तथा मंहगाई को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य को लगभग-450 रू.प्रति कुन्तल की दर से घोषित किया जाये। गन्ना किसानो की सुविधा अनुसार क्रय केन्द्र उपलब्ध कराये जायें। जले हुए गन्ने की वर्तमान पर्ची व्यवस्था काफी जटिल है,इसे और सरल किया जाए। इस दौरान विधायक राजपाल सिंह बालियान के साथ शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, मीरापुर विधायक चन्दन चौहान,थानाभवन विधायक अशरफ अली आदि मौजूद रहे।

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला का अधिशाषी अधिकारी श्री सुरजीत कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिंह जी एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह जी के निदेशानुसार नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला का अधिशाषी अधिकारी श्री सुरजीत कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया, गोवंश को ठंड से बचाव हेतु गौशाला केयरटेकर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, मौके पर गौशाला कर्मचारी ललित कुमार, अक्षय के साथ गौशाला केयरटेकर सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला का अधिशाषी अधिकारी श्री सुरजीत कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिंह जी एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह जी के निदेशानुसार नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला का अधिशाषी अधिकारी श्री सुरजीत कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया, गोवंश को ठंड से बचाव हेतु गौशाला केयरटेकर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, मौके पर गौशाला कर्मचारी ललित कुमार, अक्षय के साथ गौशाला केयरटेकर सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।

 

कार सवार व टोल कर्मियो में मारपीट
जिम्मेदार लोगों ने कराया समझौता
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)टोल प्लाजा पर टोल कर्मियो के साथ हुए विवाद मे नौबत मारपीट तक आ गई। बताया जाता है कि इस दौरान दोनो पक्षों के बीच लाठी डन्डे चले। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त छपार हाईवे टोल प्लाजा पर कार सवार और टोल कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो व जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षों का समझा-बुझाकर मामला शान्त करा दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर जाम की स्थिती बन गई। बाद मे सब कुछ सामान्य हो पाया।

 

स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा उप-चुनाव का मतदान सकुशल सम्पन्न होने के पश्चात कूकडा मण्डी स्थल में बनाये गये स्ट्रांग रुम का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। खतौली विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को सकुशल कडी सुरक्षा में कूकडा मण्डी स्थल(थानाक्षेत्र नई मण्डी) में बनाये गये स्ट्रांग रुम में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में स्ट्रांग रुम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है जिसके अन्तर्गत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सिविल पुलिस व आर्मड पुलिस(पीएसी) को तैनात किया गया है जिसमें इनर कार्डन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा आउटर कार्डन में सिविल पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्ट्रांग रुम व उसके आस-पास २४ घण्टे तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों द्वारा निरंतर स्ट्रांग रुम की निगरानी रखी जा रही है । स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रुम डियूटी पर तैनात सिविल पुलिस/पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल से बातचीत की तथा निर्देशित किया गया कि सावधानी और सतर्कता के साथ डियूटी करे तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास ना आने दिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी नई मण्डी महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा स्ट्रांग रुम के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि रखते हुए २४ घण्टे निरंतर निगरानी की जाए तथा हर छोटी-बड़ी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाये। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्रकाश व्यवस्था, ईवीएम- वीवीपेट मशीन/मतपेटियों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना करते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 3 =