Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा मंत्रियों ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के मिशन वृक्षारोपण के अंतर्गत आज परिक्रमा मार्ग स्थित चौ. छोटूराम पीजी कालेज के कृषि फार्म पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्री संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए व वातावरण के शुद्ध रखने के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा किये जाते रहने चाहिए

ताकि पर्यावरण शु़द्ध रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न अंग है। वहीं, विधायक उमेश मलिक ने कहा कि पेड पौधों से हमे विभिन्न औषधियां, फल व छाया प्राप्त होती है।

इस दौरान चौ. छोटूराम पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. नरेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 14 =