Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16800 लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण किया जा रहा है-डा0 प्रवीण चौपड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में वृहद स्तर पर चलाये गये वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज विजय कश्यप, राज्यमंत्री (राजस्व) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरथावल के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत हाउस टू हाउस सर्वे करने वाली टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विजय कश्यप, माननीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिस हेतु यहां पर वृक्षारोपण किया गया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज से संचारी रोग नियंत्रण माह का प्रारम्भ किया गया है, जिसके क्रम में क्षेत्र की सभी आशाएं घर-घर जाकर सर्वे करेंगी तथा कोविड 19 से सम्बन्धित जागरूकता प्रपत्र बांटकर नागरिकों को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

डा0 प्रवीण चौपड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16800 लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज से पूरे जनपद में हाउस टू हाउस सर्वे का भी शुभारम्भ हो चुका है

जिसके अंतर्गत समस्त आशाएं घर-घर जाकर कोविड 19 सम्बन्धी जागरूकता नागरिकों को देंगी। इस अवसर पर डा. राजीव निगम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा0 सतीश, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरथावल, रवि कुमार, डीए, ब्रजेश कुमार लिपिक, आनन्द कुमार एआरओ, बदीप्रसाद पांडेय एचईओ, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 1 =