गांव पुरा के जंगल मे अज्ञात महिला का शव मिला- खबर से हडकम्प
मंसूरपुर। गांव पुरा के जंगल मे अज्ञात महिला का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुरा मे आज सुबह सुशील पुत्र जगपाल के खेत मे एक अज्ञात महिला का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त महिला का शव दो तीन दिन पुराना है। तथा सडी गली अवस्था मे है। इस सम्बन्ध मे जांच पडताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान रोड पर राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी से कुछ दुर करीब 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पडा देख आसपास से दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतका के शव की शिनाख्त करनी चाही। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी।
अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
बताया जाता है कि उक्त शव चार दिन पुराना है। पुलिस जांच पडताल मे जुट गई है।
