Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाईचारा सम्मेलन की सफलता के सम्बन्ध मे रालोद की बैठक हुई आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आगामी 18 दिसम्बर 2022 को रालोद सुप्रीमो एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी के प्रस्तावित भाईचारा सम्मेलन की सफलता/तैयारियों के सम्बन्ध मे एवं आसन्न निकाय चुनाव के सम्बन्ध मे रूपरेखा पर गंभीरता पूर्वक विचार-विर्मश किया।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में निर्णय किया कि चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अपने बायोडाटा जिला स्तरीय समिति को जमा करा दे तत्पश्चात इनके नामों पर विचार कर हाईकमान को भेजे जायेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की अध्यक्षता मे एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 18 नवम्बर 2022 को रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी के प्रस्तावित भाईचारा सम्मेलन की तैयारियों पर मन्त्रणा की गई। इस दौरान बैठक मे मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

तथा कार्यक्रम को लेकर साथी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दूसरी और जल्द ही आयोजित होने वाले नगरपालिका एवं टाउन एरिया/नगर निकाय चुनाव मे पार्टी की भूमिका तथा चुनाव मे विजय श्री हासिल करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अति राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष बहमसिंह बालियान एडवोकेट, सोमपाल प्रधान, वरिष्ठ नेता राजेश्वर दत्त त्यागी, कमल गौतम, शिवंाग सैनी,सुधीर भारती सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =