Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुस्लिम धर्म अपनाने वाले ८० लोग फिर हिंदू बने

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में रामपुर जिले के ८० लोगों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की है। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने शुद्धि यज्ञ किया।

दस साल बाद घर वापसी करते हुए उस्मान फिर से अरविंद कुमार बन गया है। तितावी थाना क्षेत्र के बघरा स्थित आश्रम में रविवार देर रात हवन हुआ। ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर के ८० लोग यहां पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि करीब दस साल पहले वह मुस्लिम बन गए थे। उन पर दबाव डाला गया था

जिसकी वजह से वह धर्म बदलने के लिए मजबूर हो गए थे। लेकिन अब दोबारा वह हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं।इसके बाद शुद्धि यज्ञ किया गया।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद जावेद को प्रेम प्रकाश, इमराना को कनिका, उस्मान को अरविंद, फातिमा को दीक्षा, सानिया को नंदिनी और बरखा को सुमन नाम दिया गया है। ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने कहा कि यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका स्वाभिमान जाग गया है। इसी वजह से वह दोबारा हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =