समाचार (Muzaffarnagar News)
16 से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। १६ दिसंबर से खरमास लगने के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। १४ जनवरी २०२३ को सूर्य रात ८.५७ बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद १५ जनवरी २०२३ को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जब सूर्य देव बृहस्पति राशि में प्रवेश करते हैं, तब कोई भी मांगलिक कार्य करना निषेध माना जाता है। खरमास वर्ष में दो बार लगता है, पहला खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा खरमास तब लगता है, जब सूर्य मीन राशि में परिवर्तन करते हैं। धनु और मीन दोनों ही राशियां देवगुरु बृहस्पति की राशियां हैं।
खरमास के समय कुछ कार्य पूर्ण रूप से वर्जित बताए गए हैं, जिन्हें इस दौरान नहीं करना चाहिए। इनमें कोई मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। गृह निर्माण कार्य की शुरूआत नहीं करानी चाहिए और नए व्यवसाय की शुरूआत करने से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसकी ऊर्जा कम हो जाती है। इसे सूर्य का मलिन होना भी कहते हैं। सूर्य जब तक मलिन अवस्था में रहते हैं, तो वह धनु राशि में विद्यमान रहते हैं इसलिए तब तक शुभ संस्कार करना शुभ नहीं माना जाता।
खरमास के समय एकादशी व्रत जरूर रखें, इससे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है व आर्थिक समस्या दूर होती हैं।खरमास में एकादशी व्रत १९ दिसंबर २०२२ और दो जनवरी २०२३ को पडेगी। खरमास में प्रतिदिन माता लक्ष्मी की उपासना करने और लक्ष्मी स्तोत्र पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। पीपल के वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है और उनकी पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। तुलसी को जल अर्पित करने और शाम को उनके समक्ष घी का दीपक जलाने से भी मान्यता है कि दुख दूर होते हैं।
अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पकडा
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त कर ०३ शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी जानसठ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र०नि० विनोद कुमार सिंह थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा १३ दिसम्बर की रात्रि को ग्राम सिकन्दर पुर स्थित अभियुक्त साउद की दुकान से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०३ शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०४ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस १२ बोर सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त साउद अपनी ग्राम सिकन्दर स्थित लोहे की दुकान में लुहार का कार्य करता है। अभियुक्तगण इसी दुकान की आड़ में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर तथा आसपास बेचकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करना चाहते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शातिर साउद पुत्र मौहम्मद उमर, मनव्वर पुत्र इस्लाम, इकराम पुत्र मौ० इस्लाम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर जिनके कब्जे से ०४ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस १२ बोर, अवैध तमंचा बनाने के उपकरणों का विवरण- ०१ ग्रेन्डर मशीन, ०१ ग्रेन्डर ब्लेड, ०५ छेनी छोटी-बडी, ०५ सुर्बा छोटी बडी, ०६ नाल छोटी – बडी, ०४ हथौडा छोटे व बडे, ०१ पल्टा भट्टी वाला, ०१ प्लास, ०२ कैंची स्प्रिम काटने की, ०१ लोहा काटने की आरी, ०६ लोहा काटने की आरी के ब्लेड, ०४ रेती छोटी बडी, ०४ सन्डासी, ०१ लोहे की राड, ०१ बिजली का भट्टी पंखा, ०२ पेंच कस, ०४ स्प्रिंग छोटी बडी, ०४ तमंचे के ट्रेगर -०५, ०४ तमंचे के हैमर, ०१ तमंचे की फायरिंग पिन, ०२ तमंचे की फायरिंग पिन कवर, ०४ तमंचे की बॉडी पत्ती, २० तमंचे की रिपिट छोटी बडी, ०१ लोहे का एन्गल ञ्ज.ञ्जश्व्रक्रस्, ०१ सिंकजा लकड़ी के तखते में लगा हुआ, ०४ तमचे में रिपिट लगाने हेतु बोल्ट छोटे-बडे, ०५ चाबी बोल्ट खोलने व लगाने वाली आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, राजीव शर्मा, है०का० कालूराम, का० जितेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश सिंह थाना मीरापुर शामिल रहे।
कई वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 कौशल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त प्रदीप उर्फ दिल्लू पुत्र जुम्मा उर्फ भोपाल निवासी वहलना थाना को0नगर, वारण्टी अभियुक्त धर्मवीर पुत्र फुलसिंह निवासी वहलना को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त सिकन्दर पुत्र हारून निवासी खालापार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त आसिफ पुत्र मुन्तयाज निवासी बाग जानकीदास को गिरफ्ताार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो में वारण्टी अभियुक्त राहित पुत्र तेजपाल निवासी मसाना कालोनी थाना सदर थानेसर पीपली जनपद कुरूक्षेत्र हरियाणा को बामनहेडी पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र विशम्बर सिंह निवासी आखलोर थाना को0नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नईमण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त नदीम पुत्र शाबिर निवासी सुभाष नगर थाना नईमण्डी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शिव सिंह नागर द्वारा वांछित अभियुक्त रितिक पुत्र राजकुमार निवासी रोनी हर्जीपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा वारण्टी अभियुक्त रितेश पुत्र सतपाल, सोमनाथ पुत्र शेरसिह निवासी घीस्सूखेडा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त विजयपाल पुत्र जात्ती निवासी मथुरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया।
शिविर का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में महाविद्यालय की समाज कल्याण समिति द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए सर्दी से बचाव हेतु गर्म ऊनी वस्त्र एकत्रीकरण हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज शुभारम्भ प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल,कार्यक्रम संयोजक मुकेश चंद त्यागी एवं कार्यक्रम सह संयोजक डॉ सुषमा सैनी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम संयोजक डॉ मुकेश चंद त्यागी ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज कल्याण समिति द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि महाविद्यालय छात्र हित के साथ साथ समाज हित का भी कार्य करता रहता है मै इस समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करता हूं कि समाज सेवा कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। सह संयोजिका डॉ सुषमा सैनी ने बताया कि समिति ने कॉलेज के सभी विधार्थियो और शिक्षकों से इस कार्य में भरपूर सहयोग करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर डी ए वी कॉलेज के छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने बताया कि यह शिविर दो दिन चलाया जायेगा और वस्त्र एकत्रीकरण करने के पश्चात उचित स्थान तय करके इनका वितरण समिति द्वारा निश्चित तिथि को किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक समिति सदस्य अनुज कुमार त्यागी ,पूजा सिंह ,शुभम शर्मा , डॉ आसिफ, डॉ सुभाष ,अरविंद तिवारी ,कपिल कुमार, माहेनूर,कार्तिकेय दीक्षित एवं नितिन गौतम,आकाश कटारिया,अश्वनी,सायरा,नदीम ज्योति,पारुल, आदि छात्र उपस्थित रहे।
सनातन धर्म महाविद्यालय के छात्रों ने जीता स्वर्ण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म महाविद्यालय में अर्न्तमहाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता के छात्रों को सम्मानित किया गया यह प्रतियोगिता मुन्ना लाल कॉलेज सहारनपुर में शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित हुयी इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की जूड़ों टीम के दो खिलाडियो जानवी बी०ए० प्रथम (७८ किग्रा). साक्षी बी०ए० (४८ किग्रा) भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० सुधीर पुण्डीर ने छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा, विभागाध्यक्ष ले० प्रो० एस०एन० सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाये की दी तथा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस टीम के मैनेजर शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डा० संदीप कुमार रहे। इस अवसर डा० अरविन पंवार, डा० मनवेन्द्र सिंह, डा० नागेन्द्र डा० अंशुल शर्मा, डा० नितिन कुमार श्री चन्दमणी आदि उपस्थित रहे।
एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दी गुड खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्यामसिंह सैनी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर मांग की कि कई वर्षो से नगरपालिका, जिला पंचायत, लोकसभा व विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया-वोटिंग मशीन रखने व गतगणना हेतु जिला प्रशासन, नवीन मण्डी स्थल, मुजफ्फरनगर की दुकानो का अधिग्रहण करता है। इससे गुड मण्डी, अनाज मण्डी व किरयाना मण्डी स्थल में गुड-शक्कर व धान की भरपूर आवक चल रही है और आगे नगरपालिका चुनाव 2024 में लोकसभा चुनाव व आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव हैं। जिसमे सरकार नवीन मन्डी स्थल की 54 दुकानो का अधिग्रहण करती है।
मुजफ्फरनगर मे पहले चरण में चुनाव होने के कारण उन व्यापारियों का व्यापार ढाई महीने तक पूरी तरह ठप्प हो जाता है और उन्हे बहुत भारी नुकसान उठाना पडता है। नवीन मंडी स्थल मे पेटी रखने व मतगणना होने से महीनो तक मंडी का व्यापार प्रभावित रहता है। पत्र के माध्यम से अवगत कराना है कि मंडी के अधिकारी चुनाव अधिकारियों को अच्छी-खासी तवज्जो देते हैं जिस कारण उन्हे यहंा से बढिया व सुरक्षित कोई जगह दिखाई नही देती परन्तु मंडी समिति व्यापारियों के बारे मे जरा भी नही सोचती जिससे वह मंडी शुल्क लेती है तथा सरकार के राजस्व मे वृद्धि होती है।अतः उत्तर प्रदेश सरकार किसी दूसरे स्थान पर मंडी खोलकर दें। ताकि व्यापारी उस स्थान पर अपना व्यापार कर सके।
माल गोदाम रोड सेल्फी पाइंट बना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के नई मन्डी के वार्ड 32 के सभासद विपुल भटनागर के प्रयास से नई मन्डी रेलवे रोड के निवासियों को गन्दे नाले से निजाद मिल गयी है। विपुल भटनागर सभासद के प्रस्ताव पर नगरपालिका परिषद मु.नगर व सामाजिक संस्थाओं व प्रायोजन से नई मंडी रेलवे लाइन के साथ वाले खुले नाले को बंद कराकर पार्क का निर्माण सभासद विपुल भटनागर के प्रयास से किया गया है। वार्ड सभासद विपुल भटनागर का कहना है कि नाला बंद कराना उनका चुनावी वायदा था जो पूरा हुआ व इस पार्क का निर्माण उनकी परिकल्पना थी ड्रीम प्रोजेक्ट था जो कि अब पूरा होने की और है। नई मन्डी सहित आसपास के लोग सुबह-शाम नई मंडी की सबसे गंदी होने वाली सडक पर घूमने आ रहे हैं व सेल्फी लेकर आनन्द ले रहे हैं यह सब देखकर बहुत ही सुखद अनुभव होता है। वे जल्द ही इसका भव्य उदघाटन जनता को समर्पित करेंगे। मौहल्लावासी भी खुश हैं कि उन्हे गंदगी से निजाद मिला है।
छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में विजय वर्मा ने जगह बनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। छत्तीसगढ़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस प्लेयर विजय वर्मा ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स व डबल्स कैटेगरी में अपने अपोनेंट को हराकर फाइनल में जगह बनाई जिसमें विजय वर्मा ने सिंगल्स में अवनीश रस्तोगी को ६-३,७-६ व अवनीश रस्तौगी की पार्टनरशिप में सुनील सुराना, प्रदीप मथानी की टीम को ६-३, ७-५ से हराया।
विजय वर्मा मुजफ्फरनगर में स्थित सर्विसेज क्लब में रेगुलर टेनिस खेलते है और सर्विस क्लब के नाम को उन्नति की ओर ले जाकर जिले का गौरव बढ़ाने का काम करते हैं, और कहा कि टेनिस टूर्नामेंट जीतने का श्रेय सर्विसेज क्लब के सभी टेनिस प्लेयर का उत्साह वर्धन और अच्छी प्रैक्टिस मिलने के कारण यह संभव हो पाता है इसमें डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, आशु अरोरा एवं आयुष मित्तल का विशेष सहयोग रहा है।
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री चवन प्रकाश , माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से जिला कारागार मुजफ्फरनगर में पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक तथा पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया इसी क्रम में बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अनिल कुमार, अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, के द्वारा उपस्थित बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा कहा कि बंदी अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो। तत्पश्चात ग्राम शेरनगर के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में उपस्थित महिलाओं एवम् पुरूषों को उनके अधिकारों की विधिक जानकारी दी गयी। शिविर एस0डी0 एम0 सदर, पी0एल0वी0 तथा ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
वर्ल्ड विजन के छात्रों ने बिंदल पेपर मिल का किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विद्यालय के कक्षा एक व दो के छात्र भोपा रोड़ स्थित बिंदल पेपर मिल गए वहाँ उन्होने उत्साहपूर्वक कागज बनाने की प्रक्रिया को देखा। वहाँ पर उपस्थित सम्मानित जनों ने छात्रों का स्वागत किया व उपहार स्वरुप नोटबुक व पेपर रिम दिए। विद्यालय पहुँचकर छात्रों ने अपने साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने कहा कि आप सभी को कागज का उपयोग बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए ताकि पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके और पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। विद्यालय की केजी कोऑर्डिनेटर श्रीमती शीतल गोयल व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
टीबी मरीजों की होगी जांच, मिलेगा इलाज
क्षय रोगियों की पहचान और जल्द उपचार के लिए उठाए गए कदमः डॉ. लोकेश![]()
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में बृहस्पतिवार को सभी जिला स्तरीय चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (एचडब्लूसी) पर प्रथम निक्षय दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के दौरान क्षय रोग के लक्षणों और क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के साथ ही निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लक्षणों के आधार पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित संभावित रोगियों की जांच की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया – निक्षय दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शासन से निर्धारित फॉर्मेट पर तैयार बैनर सभी चिकित्सा इकाइयों को उपलब्ध कराने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का संवेदीकरण भी किया गया है। उन्होंने कहा – टीबी मुक्त जनपद की दिशा में यह एक सकरात्मक कदम हो सकता है। इसके लिए सभी के सार्थक प्रयास की जरूरत है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षय रोग के बारे में जन-जागरूकता और मॉनीटरिंग बढ़ाना है, ताकि क्षय रोगियों की पहचान और उपचार जल्दी हो सके। दरअसल टीबी एक संक्रामक रोग है और पहचान में देरी होने से उपचार शुरू होने तक रोगी अपने संपर्क में आने वाले कई लोगों को संक्रमण दे चुका होता है। टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए संक्रमण का चक्र तोड़ना होगा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक सहबान उल हक ने बताया – निक्षय दिवस पर स्वास्थ्य इकाई पर आने वाले संभावित टीबी मरीजों की सूची के अनुसार उनकी जांच करायी जाएगी, एचआईवी-डायबिटीज की भी जांच होगी। क्षय रोगियों के लिए हर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला पीपीएम समन्वयक प्रवीण कुमार ने बताया – निक्षय दिवस मनाए जाने के संबंध में विभाग द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है। टीबी के मरीजों की शीघ्र पहचान और गुणवत्तापूर्ण इलाज व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर महीने की १५ तारीख को जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा। जिसमें संबंधित मरीज आकर जांच व इलाज की सुविधा ले सकते है।
ऋण वितरण की कोई भी पत्रावली लंबित ना रहे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सहकारी बैंक द्वारा के सी सी के माध्यम से वितरित होने वाले ऋण की समीक्षा सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा बिरालसी शाखा में औचक भ्रमण करके किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला सहकारी बैंक द्वारा के सी सी के माध्यम से वितरित होने वाले ऋण की समीक्षा सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा बिरालसी शाखा में औचक भ्रमण करके किया गया। सबंधित शाखा प्रबंधक एवम सहकारी अधिकारी को चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऋण वितरण की कोई भी पत्रावली लंबित ना रहे।
चार कृपा होनी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहद जरूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लक्ष्य को पाने हेतु चार कृपा होनी आवश्यक है पूज्य गुरुदेव, महामंलेश्वर, गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्ववारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री श्री कृपा बिहारी जी की कृपा एवं गुरु देव के आशीर्वाद से गीता पाठ को एक साल पूर्ण होने व दूसरे साल में प्रवेश श्री कृपा बिहारी जी के सानिध्य में प्रथम साप्ताहिक गीता पाठ दिन का श्री सुभाष गर्ग जी के सौजन्य से श्री श्री कृपा बिहारी जी (शुक्रतीर्थं) निवास पर समपन्न हुआ जिसमें गंगा घाट से गीता जी की विशाल यात्रा अनेक मार्ग से होती हुई श्री श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में पहुचने के पश्चात गणेश वन्दना भगवत सतुति बारहवा अध्याय का गीता पाठ व अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे पूज्य संत गीता नन्द जी महाराज ने कहा कि गुरु भी ईश्वर ही है किसी लक्ष्य को पाने के लिए चार कृपा होनी जरुरी है जिसमें पहली कृपा गुरु की दूसरी कृपा स्वयम की तीसरी शास्त्र व आखिरी ईश्वर की बिना चारों कृपा के कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं होता कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य संत गीता नंद ,अतुल कुमार गर्ग ,सुनील शरमा जी अजय कुमार गर्ग सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल, सुरेन्द्र सिंघल, नकुल ,शोभित गुप्ता, मोहित गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, महिका गुप्ता, सतीश गर्ग, अजय कुमार सिघंल, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
हाईटेक जिम का उद्घाटन किया
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत ने कस्बे में घासमंडी के पास पानी की टँकी पर अत्याधुनिक पुरुष जिम बनाया है जिसमे आज के समय की हाईटेक मशीनें हैं आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत बनाये गए जिम का आज चेयरमैन जहीर फारूकी ने फीता काटकर उद्घाटन किया जिम में ३०० रुपये वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस रखी गयी है महिला जिम की सफलता के बाद ये जेंट्स जिम नगर पंचायत ने पुरकाजी की जनता को सौगात में दिया है।
एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, कोचिंग सेन्टर के आस पास, शराब के ठेकों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा।
युवक कार की टक्कर से घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचैंडा कलां में घर के बाहर खडे हुए व्यक्ति के तेज रफ्तार से आये वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिये रैफर कर दिया गया।
नई मंडी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विनित पुत्र पदम सिंह ने बताया कि उसके पिता अपने घर के बाहर खडे हुए थे। रिपोर्टकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव का ही युवक अपनी गाडी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वहां आया और घर के बाहर खडे हुए उसके पिता जी को टक्कर मार दी, जिससे उसके पिताजी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिये रैफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
क्षय रोग से पीडित बच्चों को पुष्टाहार वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प के अंर्तगतक्षय रोग से पीड़ित बच्चों को राशन वितरण कार्यक्रम एलजी शो रूम प्रकाश चौक पर सुबह ११ बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ’ डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी (अध्यक्ष क्षय रोग विभाग) एवं श्री परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी (प्रा० मार्गदर्शक) का सानिध्य प्राप्त हुआ।सर्वप्रथम शाखा की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री लोकेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि सम्राट शाखा द्वारा आज जनपद मुजफरनगर मे मनोज के शोरूम पर गोद लिए हुए बच्चों को पोस्टिक आहार वितरण किया गया उन्होंने कहा कि जैसा यह भव्य शो रूम है वैसा ही इनका दिल भी है जब इस प्रकार के सामाजिक लोग इससे जुड़ेगे तभी प्रधान मंत्री जी का २०२५ तक टीबी मुक्त भारत का सपना साकार होगा आप सबके इस प्रकार जुड़े रहने से यह जरूर पूरा होगा मै श्री मनोज जैन जी का व् भारत विकास परिषद सम्राट शाखा का बहुत- बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं अध्यक्ष रोहिताश कर्नवाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंघल, शाखा महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, ई० पी. के. गुप्ता, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,मनोज गुप्ता, अशोक सिंघल, सुदेश गर्ग जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक मनोज जैन- प्रीति जैन द्वारा कार्यक्रम की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई इसके लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया गया।
जेसीबी बुलवाकर मृतक गौवंश को गड्ढे में दबाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामपुरी में गत रात ठण्ड के कारण एक लावारिस बछड़ा कल्लू पंडित जी घर के सामने मर गया था। रात में कल्लू पण्डित जी ने फोन द्वारा अशोक वर्मा पूर्व सभासद को सूचना दी। अशोक वर्मा ने सफाई नायक दिलनवाज को बछड़े मरने से अवगत कराया। दिलनवाज ने तुरंत जेसीबी मशीन व टैक्टर ट्रॉली से मरे बछड़े को उठवाकर खाली मैदान में दबवाया। मोके पर समाज सेवी निशु धीमान व रोहित गोयल ने नमक मंगाकर मृत बछड़े को दबवाया। इस दौरान कल्लू पंडित जी, बाबूराम जेन,संजय त्यागी बचीटी, मनोज लैमन, अमित गोयल, विपुल गुप्ता,महिपाल त्यागी, नीरज त्यागी,ठाकुर सतेंदर,विजय शर्मा, अशोक वर्मा पूर्व सभासद रामपुरी, कुलदीप जेन, मास्टर वीरेंदर पाल बबल त्यागी, बोबी ठाकुर,अंजू शर्मा,गौरव वर्मा, संजय वर्मा,संजय गांधी, सोनू वर्मा, श्रवण कश्यप आदि मौजूद रहे।
कॅरिअर की राह दृढ़ता के साथ अपनाएं विद्यार्थीः डा. नरेश मलिक
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में सीवी रमन विज्ञान प्रदर्शनी में १५० विद्यार्थियों ने ५७ मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. नरेश मलिक ने कहा विद्यार्थी दृढ़ता के साथ अपने अंदर की प्रतिभा को पहचाने और कॅरियर की उड़ान भरें। जीवन में स्वामी विवेकानंद के तीन मंत्र ईमानदारी, धैर्य और निरंतरता को अपनाएं। विशिष्ट अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने कहा गुरुकुल पद्घति पर संचालित स्कूल में अनुशासन बेहतरीन है। पाश्चात्य सभ्यता की होड़ में अपनी संस्कृति कभी ना भूलें। विशिष्ट अतिथि राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी ने कहा बच्चों के विकास में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी तीनों का दायित्व समान है। संचालन प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा एवं छात्रा सना त्यागी ने किया।
इसके बाद निर्णायक मंडल में सीवी रमन विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कक्षा नौ से १२ तक ग्रुप में सना, लवीजा एवं भानवी एंड ग्रुप विजेता घोषित किया गया। कक्षा छह से आठ तक में मोहम्मद साद, अनी जहरा, अंशिका वर्मा एवं सृष्टि जैन विजेता रही। पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण घातक पर पक्ष और विपक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में इकरा और स्वस्ति शर्मा की प्रस्तुति दमदार रही। दोनों को पहला पुरस्कार मिला।
अतिथियों ने शिक्षिका रिया, सुनीता, अनुश्री, गीता भटनागर और शिक्षक राहुल कुमार, नीटू सिंह, कपिल पुंडीर को सम्मानित किया गया। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुकेश त्यागी, प्रोफेसर डीके त्यागी एवं बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने भी विचार व्यक्त। संस्थापक सत्य प्रकाश त्यागी, प्रदर्शनी इंचार्ज अनुश्री त्रिपाठी, नालंदा स्कूल के चेयरमैन विनेश त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, जेबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीसी वर्मा, कुशल पाल त्यागी, डा. सुरेश चंद, सुखपाल पूर्व प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्राहमण समाज के वरिष्ठ नेता पं.उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि आगामी 25 दिसम्बर को शिवनगर गंाधी कालोनी गली नं.6 मे मालवीय वाचनालय एवं बारात घर का विधिवत लोकार्पण परम पूज्य दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी शुक्रताल द्वारा किए जाएगा। 25 दिसम्बर को मालवीय जयंति का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश शर्मा विधायक खानपुर उत्तराखण्ड हांेगे। जिसमें प्रातः 09 बजे हवन, 10 बजे लोकार्पण एवं 11 बजे सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा एवं महासचिव उपेन्द्र कौशिक अपनी टीम के साथ कार्यक्रम की सफलता को तैयारियो मे जुटे हैं।
आवारा पशुओं से निजात को डीएम से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आवारा पशुओं के कारण हो रहे खेती के नुकसान से आजिज किसानो ने हिंद मजदूर किसान समिति के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को सौपे गए ज्ञापन मे आवारा पशुओं से हो रही क्षति एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मंाग की।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र नूरहसन आज सुबह अपनी बाईक द्वारा रोहाना खुर्द रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह बामनहेडी ओवरब्रिज के समीप पहंुचा कि इसी बीच वह पीछे की और से आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत शाहपुर के गंाव निरमाना निवासी सोविन्द्र बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त शाहपुर पटरी के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। नई मन्डी के बिलासपुर बाईपास के समीप गंाव जौली निवासी याकूब पुत्र अल्लाह बख्श सडक हादसे मे घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।
नामित सभासद का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला साकेत कालोनी निवासी भाजपा नेता एवं नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नामित सभासद सुरेश शर्मा उर्फ चाचाजी का बीते दिन हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया है। जिनके निधन से ब्राहमण समाज एवं भाजपा में गहरा शोक छाया हुआ है। स्व.सुरेश चाचा का अन्तिम संस्कार गत सोमवार को नई मन्डी स्थित शमशान घाट पर किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुडे अनेको पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बुढाना क्षेत्र में विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश मलिक ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ से मुलाकात की पूर्व विधायक उमेश मलिक में बुढाना क्षेत्र में रुके विकास को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की है जिसमें उन्होंने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीनपुर ने १३२ द्म1 के बिजली घर का निर्माण और शाहपुर में बन रहे राजकीय डिग्री कालेज के निर्माण कार्य में तेजी और उसे जल्द चालू करने की मांग के साथ-साथ कस्बा बुढाना में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है गौर तलब है कि विधानसभा चुनाव २०२२ में भले ही क्षेत्र जनता ने पूर्व विधायक उमेश मलिक को दोबारा विधानसभा ना भेजा हो मगर बुढाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उमेश मलिक हर समय प्रयास में लगे रहते हैं यही कारण है कि उन्होंने बुढ़ाना में उनके प्रयास से कराए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें जल्द पूरा कराकर जनता को समर्पित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की है इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक ने दूरभाष से वार्ता के दौरान बताया कि बुढाना क्षेत्र के विकास के लिए वह हर समय प्रयासरत रहेंगे।
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव केा मंत्रणा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिविल बार एसेासिएशन के चुनाव की सुगबुगाहट से सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तागण सक्रिय हो गये तथा सिविल बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदों के लिए चुनाव लडने वाले सम्भावित प्रत्याशी अपने अपने साथियेां के साथ चुनाव केा लेकर मंत्रणा में जुट गये। सिविल बार एसोसिएशन ऐल्डर कमैटी के चेयरमैन अवध विहारी एडवेाकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि आगामी 21 दिसम्बर को सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। अवध विहारी लाल गुप्ता ने विज्ञप्ति में बताया कि इस संदर्भ में 14 दिसम्बर को सदस्यों से चंदा व ड्यूज का समय 12 बजे तक, प्रोविजनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन का समय 14 दिसम्बर को दो बजे तक, प्रोविजनल वोटर लिस्ट पर आपत्ति 15 दिसम्बर को 11 बजे तक, वोटर लिस्ट पर यदि आपत्ति आई तो उसका निस्तारण उसी दिन एक बजे तक, फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 दिसम्बर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 17 दिसम्बर को दो बजे से पांच बजे तक, नामांकन वापसी 19 दिसम्बर को दोपहर एक बजे तक, मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 21 दिसम्बर को प्रातः आठ बजे से सायं चार बजे तक होगा, मतगणना एवं चुनाव परिणाम 22 दिसम्बर को प्रातः दस बजे से सर्वसम्मति से तय हुआ है कि वरिष्ठ अधिवक्ता जैगम मिया जैदी मुख्य चुनाव अधिकारी होगे तथा मुकेश कुमार त्यागी एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी तथा बिजेंद्र प्रताप एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी होंगे।
मारपीट कर किया घायल
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाजीपुर में हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। घटना को लेकर तनाव की आशंका व्याप्त हो गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव हाजीपुर निवासी युवक दुष्यन्त पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी। घायल दुष्यन्त को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। गम्भीर हालत के चलते दुष्यन्त को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई गयी है।वहीं मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की आशंका व्याप्त हो गयी है। भोपा पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है।


