Ayodhya News: रामजन्म भूमि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात चार महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल, पतली कमरिया पर बनाया रील
Ayodhya News: थाना रामजन्म भूमि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात चार महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल होना उन एक्टिंग की अदाकारी पर भारी पड़ गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने चारों महिला सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
लाइन हाजिर चारों महिला सिपाहियों की अलग – अलग थानों में ड्यूटी है लेकिन वर्तमान में वे रामजन्मभूमि थाने में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थीं। लाइन हाजिर महिला सिपाहियों में कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी व संध्या सिंह शामिल हैं। चारों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। महिला सिपाहियों का यह वायरल वीडियो पुलिस विभाग ही नहीं लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पतली कमरिया बोले आय हाय-हाय, पर इन महिला सिपाहियों ने रील बनाकर वीडियो वायरल किया था। वीडियो वायरल होते ही लोगों के इस पर कमेंट आने लगे।
पुलिस प्रोटोकाल तोड़ने के जुर्म में इन पर एक्शन हो गया फिर अयोध्या में इन महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया…

