Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में दिनांक 14 दिसंबर 2022 को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (CBP) के अन्तर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को किया गया । यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम था ।

इस कार्यक्रम में सीबीएसई से रिसोर्स पर्सन श्री धीरज सिंह व श्रीमती पूजा शर्मा उपस्थित रहे । इस प्रशिक्षण का उददेश्य था कि छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करने के साथ – साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु भी तैयार किया जाना चाहिए । ताकि वे जीवन में उचित क्षेत्र का चुनाव कर सकें और बिना समय व्यर्थ किए जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें ।

इस कार्यक्रम में COE देहरादून डॉ. संजय सियाल  ने भी प्रशिक्षण के लिए आए हुए शिक्षक – शिक्षिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया और इस प्रशिक्षण के महत्त्व से अवगत कराया ।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , निर्देशक श्री सुनंद सिंघल व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण छात्रों को एक नवीन दिशा प्रदान करेगा ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =