वैश्विक

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके पिता और भाई की हत्या की

जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार को अपना निशाना बना लिया। बुधवार शाम आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा स्थित भाजपा नेता के आवास पर हमला कर दिया। 

हमले में भाजपा नेता शेख वसीम, उनके पिता वसीर अहमद और भाई उमर शेख की मौत हो गई। उनका घर बंदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास मुस्लिमाबाद खलूसा में स्थित है। 

हमले में घायल होने के बाद तीनों पिता-पुत्रों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कश्मीर विंग के प्रभारी मंजूर भट ने इसकी पुष्टि करते हुए उनके परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह बेहद कायराना हरकत की है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)(इंडस्ट्रीज) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि आतंकवादियों द्वारा किए गए इस क्रूर हमले से मैं चौंक गया हूं। ये आतंकी ऐसे लोगों पर हमला करते हैं, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम, उनके पिता और भाई नहीं रहे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख वसीम की हत्या के संबंध में फोन पर बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उनके परिवारवालों के साथ सहानुभूति व्यक्ति की है।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने आतंकियों के कायराना हमले में शेख वसीम, उनके पिता और भाई को खो दिया। यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =