News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एक नही दो कुल का नाम करती है बेटियां रोशनः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपनी विधान सभा मुजफ्फरनगर के एस०वी०एम० योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की योगा साइंस की टॉपर व महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा स्वर्ण पदक और विशेष योग्यता प्रमाण पत्र से सुशोभित होने वाली मुजफ्फरनगर की बेटी प्रांजुल अरोरा को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंत्री कपिलदेव ने कहा कि बेटियां का आगे बढ़ना जरूरी है। इसके लिए स्वयं महिलाओं यानी मां को जागरूक होना पड़ेगा। बेटियां बोझ नहीं है, बल्कि बड़ा सहारा हैं। बेटियां पढ़-लिख कर एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती हैं और समाज को भी दिशा देने का काम करती हैं। इसलिए जरूरी है कि बेटियों को खूब पढ़ाओ, उन्हें शिक्षित करो।

 

कार खम्बे से टकराई
खतौली।(Regional News) तेजगति व लापरवाही के सरपट दौडती कार ने बिजली के खम्बे मे टक्कर मार दी। इस हादसे से कस्बे के मौहल्ला श्यामपुरी व पंजाबी कालोनी बडा बाजार सहित कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहंुची विद्युत विभाग की टीम ने काफी मशक्कत की। जिसके पश्चात विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ।

 

पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन सामान्य के हितार्थ कार्य करने वाली नगरपालिका कार्यालय एवं पालिका परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है। सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्यो से परिपूर्ण नगरपालिका शहरवासियों के लिए किसी सौगात से कम नही होगी। पालिका प्रशासन द्वारा नगरपालिका परिसर एवं कार्यालयों मे टाईल्स एवं पत्थर लगवाने,बिजली फिटिंग दुरूस्त कराने पालिका की सीढियों पर नया पत्थर लगवाने आदि विभिन्न सौन्दर्य एवं विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के सतत प्रयास से जल्द ही यह सब कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त पालिका परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने पालिका परिसर मे चल रहे पत्थर व टाईल्स तथा बिजली फिटिंग के कार्य आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ स्टैनो गोपाल त्यागी सहित कई अन्य विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

रहकडा में अवैध कब्जा हटवाया
जानसठ। (Regional News) तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत रहकडा में उपजिलाधिकारी जानसठ के आदेशों के क्रम में राजस्व टीम के द्वारा खसरा नम्बर ८८३ रकबा ०.०७२ हे० तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार के आदेशों के क्रम में तहसील जानसठ की राजस्व टीम के द्वारा तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत रहकडा में खसरा नम्बर ८८३ रकबा ०.०७२ हे० तालाब की भूमि सें फसल कटवाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया गया साथ ही दोबारा कब्जा ना करने हेतु भी चेतावनी दी गयी।

 

एसएसपी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी नगर निकाय चुनाव को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर कर्मवीर सिंह, पीआरओ जोगेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मतदान केन्द्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों के आसपास असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार निगरानी रखने, अराजक तत्वों को चिन्हित करने एवं विगत निर्वाचनों के दौरान पंजीकृत अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया । एसएसपी द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने व पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात एसएसपी द्वारा थाना शाहपुर पर नगर निकाय चुनाव हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा धारा १०७/११६ द०प्र०सं० के अन्तर्गत ७६२ लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है, नोटिस तामील के उपरान्त धारा १०७/११६ द०प्र०सं० का उल्लंघन करने वाले ५५२ लोगो को धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द कराया गया है। धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द की कार्यवाही किसी व्यक्ति को चुनाव के दौरान सार्वजनिक शांति भंग न किये जाने हेतु की जाती है, यदि फिर भी किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो १२२ बी द०प्र०सं० की कार्यवाही की जाएगी तथा मुचलके की भारी धनराशि को वसूला जाएगा। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार गैर जमानती वारण्ट निर्गत करते हुए १३ वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में ०४ लोगों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है तथा ०८ लोगों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, ३४ लोगों के विरुद्ध ११० जी सीआरपीसी एवं ०१ अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही अमल में लायी गयी है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध धन एवं अवैध शस्त्र आदि की रोकथाम व बरामदगी हेतु सघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तम शुगर मिल, खाइखेड़ी के मिलगेट क्रयकेंद्र का औचक निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी द्वारा खांडसारी अधिकारी और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बुढ़ाना के साथ किया। रात्रि में उत्तम शुगर मिल, खाइखेड़ी के मिलगेट क्रयकेंद्र का औचक निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी डॉ राजेश धर द्विवेदी द्वारा खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बुढ़ाना श्री संजय कुमार सिंह के साथ किया। मिलगेट पर किसानों हेतु विश्राम स्थल, आगध्अलाव, कैंटीन, टॉयलेट्स की व्यवस्था देखा गया। चीनी मिल यार्ड में प्रकाश की उचित व्यवस्था है और पानी का छिड़काव किया गया है। मिल गेट के कांटा संख्या ०३ (ट्राली ग्रॉस) पर तुली हुई गन्ना सहित ट्राली जो गन्ना के अनलोड हेतु केन करियर पर खड़ी थी, को वापस ले जाकर पुनः वजन देखा गया, कांटे के मॉनिटर द्वारा पुनः पूर्ववत वजन ७२.६५ कुंतल प्रदर्शित किया। इसी ट्राली को उसी दशा में मैन्युअल कांटा पर चेक किया गया, वजन ७२.७० कुंतल आया, अग्रेतर इसी भार पर १० कुंतल मानक बांट रखवाकर वजन देखने पर कांटे द्वारा कुल वजन ८२.७० कुंतल आया।

 

सेल्फी पाइंट को लेकर मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नई मन्डी रेलवे रोड पर को बन्द कराकर पालिका प्रशासन द्वारा कराये गए सौन्दर्य कार्य की स्थानीय निवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। नई मन्डी क्षेत्र के रेलवे रोड पर बने नाले को पालिका प्रशासन द्वारा ढकवा दिया गया है। उक्त नाले के बन्द हो जाने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा उक्त स्थान का सौन्दय्र करण कराया गया है। जो लोगों के बीच सेल्फी पाइंट बना हुआ है। नगर के मौहल्ला द्वारिकापुरी निवासी समाजसेवी अवतोश शर्मा एडवोकेट ने पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे अनुरोध किया कि वे नई मन्डी के नारा रोड पर हुए सौन्दर्यकरण वाले स्थान को और अधिक महत्वपूर्ण बनावाने में अपना सहयोग प्रदान करें। अर्थात पालिका प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर चाउमीन, बर्गर व कुल्फी आदि के ठेले लगवाने हेतु ठेका छुडवाया जाए ताकि इस मद से एक और जहंा पालिका की आय में इजाफा होगा वहीं दूसरी और अपने परिवार के साथ उक्त स्थान पर आनेवाले लोग इन ठेलियों पर बिकने वाली खादय सामग्र्री का स्वाद चख सकें। इससे एक लाभ यह भी होगा कि नई मन्डी बाजार मे लगने वाले चाट व अन्य खादय सामग्री के ठेलों पर ग्राहकों की भीड के कारण बाजार की आवाजाही प्रभावित होती है। यदि ये सब ठेले नाला रोड पर लगने शुरू हो जाएं तो लोग अपने परिवार सहित उक्त स्थान पर खानेपीने की वस्तुओं का आनन्द ले सकेंगे।

 

सीएमओ ने शिकायतों का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

देश के अमर शहीद फौजी भाईयों को विजय दिवस पर किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश भर में आज विजय दिवस मनाया गया, जिसमें अमर शहीद फौजी भाईयों को याद किया गया। वर्ष १९७१ में युद्ध में पाकिस्तान पर हुई जीत के बाद से हर साल आज के दिन विजय दिवस मनाया जाता हैं। इसी कडी में काली नदी चौक पर पर भी विजय दिवस पर देश अमर शहीद फौजी भाईयों को याद किया गया और उनकी याद में हवन, पूजन व भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। आज ही के दिन पचास साल पहले हमारी फौज ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी और बंगलादेश को आजाद कराया था। इस युद्ध में शहीद फौजी भाईयों की याद में विजय दिवस मनाया जाता हैं। मनीष चौधरी ने कहा कि वह भी एक फौजी के बेटे हैं, इसलिए फौजी भाईयों के परिवारों की दिक्कत को समझ सकते हैं। हम सभी को मिलकर फौजी भाईयों के परिवारों की देखभाल करनी चाहिए और सेना का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कश्यप चौक की देखभाल का जिम्मा भी एक फौजी जल सिंह कश्यप को ही सौंपा गया है। इस मौके पर भगवान महर्षि कश्यप चौक समिति की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें रिटायर्ड फौजी जल सिंह कश्यप को अध्यक्ष, नवीन कश्यप को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार कश्यप एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, मुन्नू कश्यप को उप कोषाध्यक्ष, हंसराज कश्यप को महासचिव, सुरेंद्र कश्यप को सचिव, पंकज कश्यप एडवोकेट को महामंत्री व हरगोपाल कश्यप एडवोकेट को मंत्री बनाया गया है।
इस अवसर पर महर्षि कश्यप चौक समिति ने यज्ञ, हवन पूजन कर भंडारा आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कृष्णपाल भगतजी, जल सिंह कश्यप, नवीन कश्यप, नरेश कश्यप एडवोकेट, मुन्नू कश्यप, हंसराज कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, पंकज कश्यप, हरगोपाल कश्यप, पुलकित कश्यप, श्याम कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजबीर कश्यप, जयभगवान कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अच्छे गुणवान बच्चे ही परिवार समाज और राष्ट्र का धन होते हैं। बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और प्रथम गुरु माता तथा दूसरा गुरु पिता होता है। शिक्षा देने वाले गुरु का तीसरा स्थान होता है। उक्त विचार फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल शामली रोड मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योगाभ्यास प्रारंभ कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, वज्रासन, उष्ट्रासन ,धनुरासन ,चक्रासन, सिंह गर्जना आसन और हंसी आसन कराएं। बच्चों के मानसिक विकास हेतु अनुलोम विलोम ,कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम कराए गए। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग का बेसिक ज्ञान यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी ने बच्चों को योग की शिक्षा को जीवन में उतारने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जीवन में कुछ सीखने के लिए सर्वप्रथम बताई गई बातों को ध्यान से सुने पश्चात मनन करें और फिर उसे जीवन में ढालने की कोशिश करें। इस अवसर पर समस्त स्टाफ का सहयोग रहा सभी बच्चों ने मनोयोग से योग साधना की और उसे जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

 

रातो में बढने लगी सर्दीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्द मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। गत रात अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में हवा की रफ्तार भी करीब आठ किमी प्रति घंटा रही।
ठंड से लोग कंपकंपाने लगे हैं। हवा की रफ्तार करीब १२ किमी प्रति घंटा रही थी। इसके बाद रात के समय सर्दी का सितम जारी रहा। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क जाने के कारण लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। इससे पहले आठ दिसंबर की रात का न्यूनतम तापमान ५.३ डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो पाले की सफेद चादर भी नजर आई।
चार दिन में इस तरह बदला तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
१५ दिसंबर ४.० डिग्री २२.४ डिग्री
१४ दिसंबर ६.३ डिग्री २२.८ डिग्री
१३ दिसंबर ७.१ डिग्री २५.८ डिग्री
१२ दिसंबर ८.८ डिग्री २६.८ डिग्री
११ दिसंबर ६.७ डिग्री २७.८ डिग्री
हवा की रफ्तार घटी, धूप में बढ़ी नरमी
दिन में हवा की रफ्तार गत दिवस की अपेक्षा कम रही। लेकिन धूप में नरमी रही। वाहन चालकों ने खुद को हवा से बचाने के लिए कपड़ों से लपेटे रखा।
दिसम्बर के दूसरे महीने में कम पड़ रही सर्दी
दिसम्बर का दूसरा पखवाड़ा बीत गया है और जैसी सर्दी दिसंबर में पड़ती है वैसी अभी तक महसूस नहीं की जा रही थी। लेकिन गत दो दिनों से अचानक सर्दी का मौसम तेजी से अपना रूप ले रहा है।
मौसम विभाग ने आगमी दिनों में रात में ठंड बढ़ने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है। सुबह के समय कोहरा पड़ने की भी आशंका है। रात में ठंड बढ़ने के बावजूद हवा के प्रभाव से प्रदूषण की स्थिति अपेक्षाकृत सुधरी हुई है।

 

कुटुम्ब की रसोई का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब कुटुम्ब के तत्वाधान मे मात्र 5 रूपये मे भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है। आज दोपहर के वक्त जानसठ अडडा चौराहे पर भूखों को भरपेट भोजन की परम्परा को रोटरी कुटुम्ब मे परम्परागत तरीके से निभाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू व मोनिका गोयल ने 5 रूपये मे भरपेट भोजन की रसोेई का शुभारम्भ किया।
रोटरी कुटुम्ब की भरपेट भोजन की व्यवस्था की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश रेशू ने पूरी रोटरी कुटुम्ब टीम को इसी प्रकार के नये नये प्रोजक्ट पर काम करने की प्रेरणा दी। श्रीमति मोनिका गोयन ने कहा भूखों को भोजन कराना हमारी परम्परा भी है और मानवता का धर्म भी। पांच रूपये में भरपूर भोजन के चेयरमैन श्याम गुप्ता,चिराग गुप्ता व सचिन माहेश्वरी ने प्रोजेक्ट को सफल बनाने व निरन्तर चलाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। रोटरी क्लब निरन्तर रूप से समाज सेवा व कुरूतियों को निकालने में अग्रिम भूमिका निभाता है। जिससे सेवा करने वालों को समाज व देशहित मे नई नई प्रेरणा मिलती हैं। इस अवसर पर संजय गर्ग, निशान्त गर्ग,पंकज सिंघल, अतुल कौशिक ने समाजसेवीे सत्यप्रकाश रेशू के सम्बोधन के प्रति आभार प्रकट किया।

 

पुलिस को मिली सफलताः ट्यूबवैल से चोरी करने वाले शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा टयूबवैल से विघुत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया जहां ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से २० किलो ताबे का तार, ०३ किलो सिल्वर के तार के टुकडे, ०३ स्ट्रार्टर टूटे हुए, एम्पियर मीटर टूटे हुए, चैन्जओवर टुटे हुए आदि सामान बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा रात्रि को ०१ चोर अभियुक्त को सफीपुर रोड से टयूबवैल से चोरी करते समय गिरफ्तार कर टयूबवैल चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण किया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरोह के ०२ अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया जिनकी दुकान पर अभियुक्त चोरी का सामान बेचता था (जिसमें ०१ अभियुक्त कबाडी की दुकान व दूसरा बर्तन की दुकान चलाता है)। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से २० किलो ताबे का तार, ०३ किलो सिल्वर के तार के टुकडे, ०३ स्ट्रार्टर टूटे हुए , एम्पियर मीटर टूटे हुए, चौन्जओवर टुटे हुए आदि सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कामिल पुत्र यामीन निवासी मौ० सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना , तालिब पुत्र अनीस निवासी मगलापुरी कस्बा व थाना शाहपुर, इरशाद पुत्र शहीद निवासी लुहसाना रोड कस्बा व थाना बुढाना है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त कामिल उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि उसने दिनांक ०७.१०.२२ को ग्राम दुर्गनपुर मे अस्पताल से इन्वर्टर बैटरी आदि सामान चोरी किया था (जिसके सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर मु०अ०स०- ४१३/२२ धारा ४५७/३८० भादवि० पजीकृत है) तथा दिनाक १७/१८ पचम्बा की रात्रि मे अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर ग्राम सुल्तानपुर के जगल से १०-१२ टयूवबैलो के स्ट्रार्टर व केबिल चोरी किये थे (जिसके सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर मु०अ०स०- ४७०/२२ धारा ३७९ भादवि० पजीकृत है)। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने चोरी किये सामान को कस्बा बुढाना मे एक बर्तन की दुकान पर तथा कस्बा शाहपुर मे एक कबाडी की दुकान पर बेच दिये थे। थाना बुढाना पुलिस द्वारा चोरी किये गये सामान को अभियुक्त कामिल की निशादेही से बरामद किया गया तथा दुकानदार बर्तनवाला अभियुक्त इरशाद उपरोक्त व कबाडी तालिब उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिनके कब्जे से २० किलो ताबे का तार, ०३ किलो सिल्वर के तार के टुकडे, ०३ स्ट्रार्टर टूटे हुए, एम्पियर मीटर टूटे हुए, चौन्जओवर टुटे हुए, आदि सामान बरामद किया। पकडने वाली टीम में उ०नि० संजय सिह, संजय यादव, उ०नि० सेन्सरपाल सिह, हैका० महेन्द्र बाबू, का० मनीष कुमार, बलजीत सिह थाना बुढाना शामिल रहे। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है साथ ही गिरोह के अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।

 

 

19 व 20 को ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल विभोर संगल टेबल टेनिस टूर्नामेंट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन chamber पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी इस वर्ष विभोर संगल की स्मृति में ११ वाँ अन्तर्विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन १९ एवं २० दिसंबर, २०२२ को कराने जा रही है जिसमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्कूली बालक-बालिकाएं भाग ले रही है। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दो वर्ग में होगी। प्रत्येक वर्ग में चार कैटेगरी बनाई गई है जिसमें ११, १४, १७ एवं १९ वर्ष से कम उम्र के स्कूली बालक एवं बालिकाएँ ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक कैटेगरी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विभोर संगल अन्तर्विद्यालय टेबल टेनिस चल वैजयंती संयुक्त रूप से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली स्कूल टीम को दी जाएगी प्रतियोगिता के सभी मैच एकल होंगे। यह टूर्नामेंट एक स्कूली एवं निजी टूर्नामेंट है। इसमे भाग लेने वाले खिलाड़ियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। टूर्नामेंट से सम्बन्धित सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता, आपसी भाई चारा, सांस्कृतिक एवं वैचारिक आदान- प्रदान एवं स्कूली बालक एवं बालिकाओं में टेबल टेनिस गेम को बढ़ावा देना है अन्तराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त टेबल टेनिस कोच एवं द्रोणाचार्य अवार्डी सन्दीप गुप्ता दिल्ली ने मुख्य अतिथि हेतु।

 

कथा के अंतिम दिन किया सम्माानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तुलसी मानस मन्दिर सत्संग भवन में आयोजित शिव महापुराण के अन्तिम दिन कथा व्यास आचार्य होतीलाल शर्मा द्वारा प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा को नगर विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर शाल पहनाकर तथा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित करत हुए आचार्य जी ने पंडित उमादत्त शर्मा को सच्चा ओर ईमानदार नेक इंसान कहकर संबोधित करते हुए कहा कि समाज को ऐसे लोगों का अनुसरण करना चाहिए तभी समाज का उद्धार हो सकता है इस अवसर पर मास्टर बेदप्रकाश शर्मा कृष्णा पुरी पं सुभाष चंद्र शर्मा बिट्टू प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

 

तीन दिवसीय नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दिखाएगी टैलेंट का जलवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी की पूरी सिंगिंग डांस टीम ३ फरवरी ४ फरवरी ५ फरवरी तीन दिवसीय नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप जबरदस्त कंपटीशन में अपने टैलेंट का जलवा दिखाएगी यह जानकारी उत्तर प्रदेश सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप के सहारनपुर मंडल प्रभारी मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि मैजिक डांस अकैडमी कटरा (जम्मू कश्मीर)में होने वाली तीन दिवसीय सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स कंपटीशन में हिस्सा लेगी जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र मैजिक डांस एकेडमी पूरी डांस सिंगिंग टीम के साथ प्रतिभा शाली दिव्यांग डांसर होंगे जो बोल नहीं सकते सुन नहीं सकते चल नहीं सकते देख नहीं सकते अपने टैलेंट को दिखाएंगे रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि २० दिसंबर २०२२ जो भी कोई प्रतिभाग करना चाहता है अपना रजिस्ट्रेशन गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी पर आकर करा सकता है सिंगिंग डांस कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए ३ फरवरी को जूनियर डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप ६ वर्ष, ६ वर्ष से ८ वर्ष, ८ वर्ष १० वर्ष,१० वर्ष से १३ वर्ष तक हिस्सा ले सकेंगे ४ फरवरी को नेशनल सिंगिंग स्पोर्ट्स चौंपियनशिप, ८ वर्ष तक, ८ वर्ष से १४ वर्ष, १४ वर्ष से १८ वर्ष, १८ वर्ष से २४ वर्ष के साथ सुपर पिता व माता भाग ले सकेंगे ५ फरवरी २०२३ को नेशनल सीनियर डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप भाग ले सकेंगे जो कि १३ से १५ वर्ष, १५ से १७ वर्ष,१७ वर्ष से १९ वर्ष, व १९ वर्ष से ऊपर सभी भाग ले सकेंगे सिंगिंग डांस कंपटीशन की सफलता के लिए श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था ,गांधी कॉलोनी को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, समर्पित युवा समिति ,समर्पित महिला शक्ति बॉडी स्टेशन जिम ओनर डायरेक्टर संचालक अमित राठी, श्री श्री गोलक धाम मंदिर सेवा समिति गांधी कॉलोनी, संजीव बालियान जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक महासंघ, डॉ हर देश अरोरा पूर्व अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अनेजा इन्वेस्टमेंट, ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

 

लक्ष्मीनगर हो मुजफ्फरनगर का नामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर कहे जाने की मांग को लेकर एवं योगी जी का ध्यान भी इस जनपद के हिंदू संगठनों द्वारा उठाया जा रही मांग पर केंद्रित हो इस उद्देश्य से एक महायज्ञ का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री १००८ जगत गुरु परमहंस महामंडलेश्वर स्वामी माधवानंद जी महाराज (नासिक मध्य प्रदेश) राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित अग्रवाल( जोधपुर राजस्थान) वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कौशल (अयोध्या उत्तर प्रदेश) व नगर के समाजसेवी भाजपा नेता अशोक बाटला, संजय अग्रवाल जी हिंदी महासंघ के जिला अध्यक्ष पंकज भारद्वाज एवं हिंदू वादी सोच के नेताओं ने आवती डाल अपना समर्थन दिया। हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप व जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा देश के प्रति वफादार न रहने वाले एवं अकरंताओ से वफादारी निभाने वाले एक मुगल कमांडर सैयद मुजफ्फर खा जागीर को शाहजहां के शासनकाल के दौरान गिफ्ट के रूप में दिया गया था। जिसे १६३३ में इसके बेटे ने इस जिले का नाम अपने पिता के नाम पर मुजफ्फरनगर रखा। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा इस जनपद का नाम मुजफ्फरनगर होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । हिंदू महासभा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से मांग करती है कि जिस तरह आपने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का नाम बदले उसी तरह मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, विकास जैन प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गुड़िया देवी, जिला महासचिव बसंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार,अमित कुमार, रविंद्र सैनी , जिला सचिव प्रदीप कोरी, कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी,युवा नगर उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, सौरभ रॉय, श्रीमती सोना देवी, एडवोकेट नीलम, आदि उपस्थित रहे।

 

वृद्ध का शव मिला
चरथावल।(Regional News)  पिछले कई दिनो से बीमार चल रहे करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे एक व्यक्ति कोेेेेेेेे पुलिस द्वारा अकबरपुर मोड से उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। जिसकी बीती रात मौत हो गई। बताया जाता है कि है कि उक्त व्यक्ति अकबरपुर मोड के आसपास भीख मंाग कर अपना गुजारा कर रहा था। तथा काफी बीमार चल रहा था।

 

विभिन्न मामलों में अलग अलग स्थानों से कई पकड़े
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना सिखेड़ा पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त राहुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भण्डूरा थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मागेराम कर्दम द्वारा वाछित अभि0 मुर्शलीन पुत्र गुलशेर नि0ग्राम अन्ती थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रामखिलाडी शर्मा द्वारा पोस्को अधि0 मे वाछित अभि0 अंकुर धीमान पुत्र दिनेश चन्द नि0 गीतापूरी भूड थाना खतौली को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र सत्तार निवासी जोला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को सलारपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमचा मय 02 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक सुमित कुमार द्वारा दहेज अधि0 के वारण्टी अभियुक्त महक सिह पुत्र रतन सिह निवासी भोपा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना भोपा पर तैनात उ0नि0 ललित कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त फिरोज पुत्र शमशाद उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम भोकरहेडी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सोम प्रकाश द्वारा वारन्टी अभियुक्त हरीराम पुत्र फुला निवासी नगला पिथौरा थाना तितावी केा गिरफ्तार किया।

                                
नलकूपों से विद्युत केबिल चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भौराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडभर के जंगल में अज्ञात बदमाश एक ही रात में छह नलकूपों से विद्युत केबिल चोरी कर ले गये। इस सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
भौराकलां थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में ग्राम मुंडभर निवासी तंजीम पुत्र सत्यवीर सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात बदमाश उसके व उसके गांव के त्रिलोक, राजकुमार, देशराज व धनपाल के नलकूपों से विद्युत केबिल चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

कार्यकर्ताओं ने जयन्त चौधरी की सभा को कसी कमर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी आगामी 18 दिसम्बर 2022 दिन रविवार को मंडी समिति खतौली में भाईचारा जिंदाबाद के नाम से धन्यवाद सभा को सम्बोधित करेंगे।
रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी के केन्द्रीय कार्यालय सचिव समरपाल सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी 18 दिसम्बर 2022 को दोपहर एक बजे मन्डी समिति खतौली मे भाईचारा जिंदाबाद धन्यवाद सभा को सम्बोधित करेंगेे। सचिव समरपाल सिंह ने उक्त आश्य मे प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चन्द्रभूषण सिंह व एसएसपी विनित जायसवाल को भी प्रेषित कर दी है।
पार्टी प्रमुख जयन्त चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता हेतु रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के निर्देशन मे पार्टी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण करने एवं जनसम्पर्क मे जुटे हैं। जिसके चलते रालोद द्वारा क्षेत्र से जुडे विभिन्न गंावो मे जबरदस्त जनसम्पर्क किया जा रहा है। पार्टी नेताओं द्वारा बैठकें भी की जा रही है।

 टाटा मैजिक पलटी, चालक समेत बच्चे चोटिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद के बुढ़ाना में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां क्रॉउन कान्वेंट स्कूल की बस का चालक मनोज विद्यार्थियों को लेकर स्कूल आ रहा था। बताया गया कि गाड़ी में गांव बिटावदा व बडकता के छात्र-छात्राएं सवार थे। वहीं सुबह करीब ९ः१५ बजे कस्बे के योगपुरा मंदिर के पास बच्चों की टाटा मैजिक कैंटर से टकरा गई। इस घटना में चालक मनोज सहित करीब एक दर्जन बच्चों को चोटें आईं। चालक सहित बच्चों को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस घटना में विराट, सुहानी, आरव, शुभम, आवेश, वर्णित व शानवी हल्की फुल्की चोट लगने से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =