Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने वर्चुअल बैठक एवं प्रेसवार्ता की

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने आज वर्चुअल बैठक एवं प्रेसवार्ता की। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की।

विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वैश्विक महामारी के तहत गरीबों को अनाज का वितरण नवम्बर माह तक निःशुल्क किया जायेगा।

केंद्र द्वारा अभिनव योजना मनरेगा में रोजगार के अवसर बढेंगे। केंद्र द्वारा आत्मनिर्भर भारत को दृष्टिगत रखते हुए मेक इन इंडिया उत्पादों को बढावा दिया गया है।

उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश दिये कि जनपद में प्रतिभावन छात्रों को सम्मानित किया जाये और उनके अभिभावकों से मुलाकात करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ, सैक्टर व मंडल की सूची एकत्रित कर इसी माह वर्चुअल सम्मेलन होंगे।

सम्बोधन के पश्चात वरिष्ठ पत्रकारों ने विजय बहादुर पाठक से प्रश्न किये जिनका उन्होंने जवाब दिया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस दोरान जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्त्त, विकास अग्रवाल, आईटी संयोजक रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, आदित्य जैन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =