Moradabad: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई
Moradabad: थाना डिलारी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते हुए दो हिस्ट्री शीटर सगे भाइयों को गिरफ्तार करके उनके पास से कई अवैध तमंचे और भारी मात्रा में तमंचा बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि यह लोग उत्तराखंड और आसपास के जनपदों में अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते थे।
दरअसल मुरादाबाद पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जनपद के डिलारी इलाके मैं अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस द्वारा छापेमारी की गई, तो पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने डिलारी थाना इलाके के फरीदपुर हाजी के दो हिस्ट्री भाईयो महमूद और मिक्की सैफी नाम के आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने कई बने हुए तमंचे और कुछ अधबने तमंचो के साथ-साथ हथियार बनाने का और भी सामान बरामद किया है।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि वे लोग आसपास के जनपदों में हथियार बनाकर सप्लाई करने का काम भी करते हैं, और हाल ही में ठाकुरद्वारा में भाजपा नेता की हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी उन्हीं का बनाया हुआ था। इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि इनका बड़ा क्राइम इतिहास है, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

