Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: मुठभेड़ में साथी समेत दबोचा इनामी टॉप टेन

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली थाने के टॉप-टेन में शामिल 20 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने साथी समेत मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

खतौली कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इसी दौरान होली चौक के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इनमें मोहल्ला देवीदास निवासी गौरव उर्फ गोरा और समीर उर्फ मयूर उर्फ सोनू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

                   थाने का टॉप-टेन 48 मुकदमे, गिरफ्तारी सामान्य
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गौरव उर्फ गोरा शातिर अपराधी है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि गोरा पर संगीन धाराओं में 48 मुकदमे दर्ज हैं।

वह थाने का टॉप-टेन होने के साथ ही 20 हजार का इनामी भी है। पुलिस का यह रवैया चौंकाने वाला है। दरअसल, इनामी गौरव उर्फ गोरा की जिस तरह से गिरफ्तारी की गई है, वह चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

बड़ा सवाल यही है कि आखिर छोटे-मोटे बदमाशों को मुठभेड़ में गोली से घायल कर जेल भेजने वाली पुलिस आखिर इस शातिर अपराधी को लेकर इतने नरम रूख पर क्यों रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =