संपादकीय विशेष

दो दिन का लॉकडाउन: पुलिस की मुस्तैदी, सडकों पर छाया रहा सन्नाटा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिसे लेकर शुक्रवार रात से दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन की तरह पुलिस की सख्ती दिखाई दी। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया। जिसका कड़ाई से पालन करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद सहित नगर की सभी सडकें सूनी नजर आई।

बता दें कि प्रदेश में कारोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए अचानक ही नौ जुलाई को राज्य सरकार की ओर से १० जुलाई की रात्रि १० बजे से १३ जुलाई की सुबह ५ बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर दी गयी।

इससे लोगों में हलचल मच गयी। राज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी इन आदेशों में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराने के लिए दिशा निर्देश दिये गये थे।

इसी को लेकर बीती रात से ही डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव फोर्स को अलर्ट करने के लिए सड़कों पर उतरे नजर आये। रात्रि में लॉक डाउन के लिए फोर्स की ड्यूटी चौक की और पुलिस कर्मियों को किसी भी सूरत में लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं करने देने की हिदायत दी।

आज सवेरे से भी एसएसपी शहर से गांव देहात तक पुलिस कर्मियों को मुस्तैद करने में जुटे नजर आये। उन्होंने एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल के जनपद में आने पर उनके साथ फोर्स लेकर शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + three =