Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- डिस्ट्रिक्ट बार एसो. का वार्षिक चुनाव हुआ सम्पन्न, हुआ त्रिकोणीय मुकाबला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव में इस बार त्रिकोणिय मुकाबला है। पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच आज जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव हेतु फैंथम हाल मे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।

जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में एक गुट से अध्यक्ष पद हेतु मुनेश चन्द त्यागी, महासचिव पद हेतु ओंकार सिंह तोमर, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष पर के लिए हाकिम अली एडवोकेट चुनाव मैदान मे हैं।

इस चुनाव मे दूसरे गुट की और से अध्यक्ष पद पर अनिल जिन्दल, महासचिव पद पर जितेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु विवेक त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु ठा.सन्दीप कुमार पुण्डीर एडवोकेट चुनाव लड रहे हैं। इसी संदर्भ मे जिला बार संघ चुनाव में तीसरे ग्रुप की और से अध्यक्ष पद हेतु योगेन्द्र कुमार शर्मा, महासचिव पद हेतु संजीव कुमार प्रधान, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु विवेक त्यागी व कोषाध्यक्ष ठा.सन्दीप कुमार पुण्डीर चुनाव मैदान मे हैं।

जिला बार संघ चुनाव हेतु उक्त सभी प्रत्याशियों द्वारा पिछले कई दिनो से कचहरी परिसर मे धुंआधार जनसम्पर्क चल रहा था। आज सुबह आठ बजे प्रारम्भ हुए मतदान के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एड., तथा सहायक चुनाव अधिकारी आमोद कुमार के निर्देशन में मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =