वैश्विक

अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी, Pakistan में इस्लामाबाद को रेड अलर्ट पर रखा गया

Pakistan फिदायीन हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अलर्ट किया है. अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान की राजधानी में स्थित मैरिएट होटल में अपने नागरिकों पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर सतर्क किया है. साथ ही अमेरिकी कर्मचारियों के इस फाइव स्टार होटल में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Pakistan इस्लामाबाद में हाल में एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. अमेरिकी दूतावास ने इस घटना के दो दिन बाद रविवार को यह चेतावनी जारी की है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को सूचना से अवगत है कि अज्ञात लोग छुट्टियों में इस्लामाबाद स्थित मैरिएट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे है. कहा गया है कि इस्लामाबाद में दूतावास सभी अमेरिकी कर्मचारियों के इस्लामाबाद स्थित मैरिएट होटल में जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाता है.

दूतावास ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर इस्लामाबाद को रेड अलर्ट पर रखा गया है, ऐसे में सभी मिशन कर्मियों से छुट्टियों में राजधानी में गैर-जरूरी और अनौपचारिक यात्रा से परहेज करने का आग्रह किया जाता है. यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है

जब इस्लामाबाद में हाल में हमला हुआ था और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (TTP) के हमलों में देशभर में तेजी आई है.इस्लामाबाद 23 दिसंबर को हुए एक आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट पर है. इस हमले में एक पुलिस अधिकारी और दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =