Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- कडाके की ठंड़ ने जीना किया दुश्वार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/शामली। कडाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार को कोहरे का असरजारी रहा ठंड ने लोगों को घरों मंे ही कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड का आलम यह था कि लोगों के हाथ-पांव सुन्न हो गए। अलाव ने भी ज्यादा राहत नहीं दी। सूर्य देव के दर्शन दोपहर में हुए तब जाकर लोगो को कुछ राहत मिल सकी।

जानकारी के अनुसार इन दिनों पड रही कडाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया है। सोमवार को कडाके की ठंड ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड के कारण बाजारों में चहल पहल नजर नहीं आयी। लोग अपने घरों में दुबके रहे। ठंड के कारण लोगांे के हाथ पांव भी सुन्न पड गए। लोगों ने घरों में रुम हीटरों का प्रयोग किया।

दूसरी ओर ठंड के कारण लोग नजला व जुकाम के भी शिकार हो रहे हैं, इसके अलावा पूरे शरीर में दर्द की भी शिकायत लेकर लोग चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में खासतौर पर दिल के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने इस मौसम में गुनगुना पानी का सेवन करने व ताजा भोजन करने की भी सलाह दी, साथ ही छोटे एवं नवजात बच्चों का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 411 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =