असली अयोध्या नेपाल के शहर बीरगंज के पश्चिम में- नेपाल के प्रधानमंत्री
बीते कई दिनों से भारत विरोधी रुख दिखा रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया है। ओली ने इस बार हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या को लेकर भारत पर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण करने के लिए वहां फर्जी अयोध्या का निर्माण कराया। जबकि असली अयोध्या नेपाल के शहर बीरगंज के पश्चिम में स्थित एक गांव था।
Real Ayodhya lies in Nepal, not in India. Lord Ram is Nepali not Indian: Nepali media quotes Nepal Prime Minister KP Sharma Oli (file pic) pic.twitter.com/k3CcN8jjGV
— ANI (@ANI) July 13, 2020
कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में ओली ने आरोप लगाया कि नेपाल को सांस्कृतिक रूप से दबाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘हमें सांस्कृतिक रूप से दबाया गया है। तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। हम अब भी मानते हैं कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी।
लेकिन हमने भारत की अयोध्या के राजकुमार को सीता नहीं दी थी। असली अयोध्या बीरगंज के पश्चिम में स्थित एक गांव है, न कि वह जिसे अब बनाया गया है।’
ओली ने सवाल किया कि अगर असली अयोध्या वही है जो भारत में है तो राजकुमार विवाह के लिए इतनी दूर जनकपुर कैसे आ सकते थे। उन्होंने दावा किया कि ज्ञान-विज्ञान की उत्पत्ति और विकास नेपाल में हुआ।
उन्होंने इस पर खेद जताया कि इसे जारी नहीं रखा जा सका। पहले भी भारत पर नेपाल की सीमा पर कब्जा करने का आरोप लगा चुके ओली का यह बयान उनकी भारत के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।
