Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ट्राफी पर किया कब्जा

मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कांपलेक्स के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की टीम ने बलवंती देवी एकेडमी बुढ़ाना की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल के मुकाबले में गोल्डन बेल पब्लिक स्कूल ढ़िढ़ावली ने सेंट जेवियर्य ग्लोबल स्कूल जट मुझेडा, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा, मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली ने न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल जट मुझेडा, बलवंती देवी एकेडमी बुढ़ाना ने सूर्य देव इंटरनेशन पब्लिक स्कूल भडूर को हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलवंती देवी एकेडमी की टीम ने मूनलाइट स्कूल को १५-९ व १५-११ के अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने गोल्डन वेल स्कूल को १५-१२ व १५-१३ से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने बलवंती देवी एकेडमी बुढाना को १५-१३ व १७-१५ के अंकों के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। रेफरी के रूप में रवि चौधरी, सोमपाल विक्रांत मुख्य भूमिका निभाई।

सीओ भोपा राम आशीष यादव ने कहा कि छात्र खेलकूद के माध्यम से भी अपना कैरियर बना सकते है। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सह-प्रबंधक विवेक तोमर, अनिल आर्य, संदीप मलिक, शिव कुमार, सुबोध आर्य, नीरज बालियान, सत्यवीर, अगम सिंगल, दुष्यंत त्यागी, केके शर्मा, वचन सिंह, अतुल बालियान, विराट तोमर, मनोज चौधरी विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य संदीप अहलावत, रीता शर्मा, राकेश कुमार, अजय गुप्ता आदि मुख्य भूमिका निभाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =