Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-गुडविल सोसायटी ने जिला अस्पताल में निर्बल वर्गीय रोगियों को कंबल भेंट किए

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया Chapter मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर गुडविल सोसायटी की टीम ने निर्बल वर्गीय रोगियों एवं तीमारदारों को सर्दी से बचाव की दृष्टि से कंबल प्रदान की इस कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि पधारे तथा गुडविल सोसाइटी की टीम एक साथ वार्ड में उपस्थित रोगियों एवं तीमारदारों को कंबल अपने हाथों से दिए

जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार डॉक्टर योगेंद्र बिस्वा डॉ विनय कौशिक आदि ने गुडविल सोसायटी के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया सोसायटी के सचिव होती लाल शर्मा ने इस अवसर पर सोसायटी द्वारा निर्बल वर्गीयजन को गत २० वर्षों से दी जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला

नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार जी ने गुडविल सोसायटी के कार्यक्रमों की सराहना की सोसाइटी ने जिला महिला चिकित्सालय में रैन बसेरा में भी कंबल भेंट किए इस अवसर पर सर्वश्री डॉ मुकेश अरोरा एलके मित्तल बहोरन लाल इंजीनियर लोकेश चन्द्रा बीएम गुप्ता संदीप दास एडवोकेट ब्रज मोहन ए के अग्रवाल देवराज पवार मुकेश लाल एडवोकेट अंकुर गर्ग मनोज जैन एलजी वाले प्रोफेसर सतीश मित्तल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =