Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जमीयत उलमा-ए-हिन्द समाज सुधार कार्यक्रम चलायेगी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंगलवार को जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों एवं जिले भर की स्थानीय यूनिटों के पदाधिकार्यो की विशेष बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष हाजी अजीजुर्रहमान की अध्यक्षता व् जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी के संचालन में सम्पन्न हुई

बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये मौलाना मुकर्रम कासमी ने कहा की समाज सुधार कार्यक्रम को मजबूती चलाने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिन्द मेहनत कर रही है उन्होंने कहा की बच्चे नशे के आदि बनकर अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे है जिनको रोकना समाज की जिम्मदारी बनती है उन्होंने कहा शिक्षा को मजबूती के साथ हासिल करना भी बेहद जरूरी है 

बैठक में इस्लाहे मुआशरा समाज सुधार कमेटी के संबंध में जिले में ६ सदस्य कमेटी बनाई गयी द्य कमेटी को दायित्व सौंपा गया की वो गाँव गाँव कस्बा कस्बा इस्लाहे मुआशरा की कमेटिया बनायेंगे. मुख्य अतिथि रहे मौलाना नजर मुहम्मद कासमी ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिन्द का शानदार इतिहास रहा है वो समाज हित में कार्य करती है और समाज की इस्लाह में विशेष भूमिका निभाती है द्य अध्यक्षता कर रहे हाजी अजीजुर्रहमान ने कहा की हमे अल्लाह से ताल्लुक को मजबूत करना होगा उन्होंने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना सय्यद अरशद मदनी साहब समाज सुधार कार्यक्रमों को पूरे देश में मजबूती से चला।

जोकि समाज हित बेहद जरूरी है द्य हाजी अजीजुर्रहमान ने कहा की समाज से नशे जुआ आदि की बीमारियों को समाप्त करने के लिए जगह जगह दौरा कर कर कार्यक्रम को चलायेंगे. बैठक को बुढ़ाना नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन ने सम्बोधित किया और कहा हमे सबको मिलकर समाज सुधार हेतु मेहनत करनी है और हिदायत अल्लाह के हाथ में इस लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करे

बैठक का समापन मुफ्ती उस्मान की दुआ पर हुआ द्य हाफिज शेर दीन, मौलाना जुबैर रहमानी, कलीम त्यागी ,मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी मौ०आसिफ कुरैशी बुढ़ाना मौलाना मुहम्मद सादिक, मौलाना मुदस्सर, मुफ्ती मुहम्मद उस्मान, मौलाना इजराइल, मौलाना साद, हाफिज तहसीन, मौलाना रिजवान, मौलाना शान मुहम्मद, मौलाना इमरान, मौलाना हारून, मौलाना अबुल कलाम, मुफ्ती मुजीब उर रहमान, मौलाना जावेद, मुफ्ती ऐनुद्दीन, मुफ्ती नवीद, कलीम त्यागी, कारी इसरार रशीदी, मुहम्मद इकराम, मुहम्मद अकील आदि मौजूद रहे 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =