Sushant Singh Rajput के शरीर पर थे सुई चुभने के निशान- रूपकुमार शाह
अभिनेता Sushant Singh Rajput के निधन को दो साल बीत चुके हैं. एक्टर 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनके जाने के दो साल बाद अब एक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के मेंबर ने दावा किया है कि Sushant Singh Rajput की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था.
एक इंटरव्यू में रूपकुमार शाह ने कहा, “जब Sushant Singh Rajput का निधन हुआ, तो हमें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल में पांच शव मिले थे. जब हम पोस्टमार्टम करने गए, तो हमें पता चला कि पांच शवों में से एक शव Sushant Singh Rajput का है. उनके शरीर पर कई निशान थे और गर्दन पर भी दो से तीन निशान थे.

