वैश्विक

14.5 घंटे तक चली भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता

पूर्वी लद्दाख के चुशुल में मंगलवार को भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हुई। यह वार्ता करीब 14.5 घंटे तक चली है। बताया गया है कि यह वार्ता मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और लगभग 2 बजे रात को समाप्त हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चरणबद्ध तरीके से सेनाओं के पीछे हटने के दूसरे चरण पर बातचीत की। इस बातचीत में फिंगर एरिया डेपसांग पर तनाव कम करने और हथियारों को वापस खींचने की जगह को लेकर भी चर्चा की गई।  
अधिकारियों ने बताया कि कॉर्प्स कमांडर स्तर की चौथे चरण की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास पीछे के सैन्य प्रतिष्ठानों से बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों को हटाने के कदमों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने पांच मई से पहले पूर्वी लद्दाख के सभी इलाकों में जो पूर्व की यथास्थिति थी, उसे फिर से बहाल करने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चीन के नए दावों को लेकर भी चिंताओं से अवगत कराया गया और पैंगोंग त्सो समेत कई इलाकों से चीनी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई। बैठक की जानकारी के बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =