उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: पनीर सप्लाई कर लौट रहे डेयरी कर्मियों से लूट, परिचालक ने ही रची थी लूट की साजिश

Bulandshahr News: खुर्जा पुलिस ने महज 4 घंटे में 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर डेरी कर्मचारियों से हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। डेयरी कर्मचारी दिल्ली से पनीर की सप्लाई कर खुर्जा लौट रहे थे। खुर्जा पुलिस ने लूटी गई 1 लाख 20 हजार रुपए की नगदी, लूट में प्रयुक्त अवैध असहले बरामद किए है। एसएसपी श्लोक कुमार ने लूट की वारदात का खुलासा करने पर खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम को 25 हज़ार रूपये का इनाम दिया।

जनपद के थाना खुर्जानगर क्षेत्रांतर्गत फिरोजपुर में श्री कृष्णा डेयरी है, कृष्ण डेयरी से पनीर की सप्लाई दिल्ली करके गाड़ी से लौट रहे चालक परिचालक को लुटेरों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर ₹1लाख 20 हजार रूपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने महिंद्रा पिकअप के चालक सुन्दर पुत्र गुलवीर सिंह निवासी ग्राम कलाखुरी थाना जहांगीराबाद व परिचालक और कुलदीप पुत्र धर्मवीर निवासी फिरोजपुर थाना खुर्जा से सख्ती से पूछताछ की तो कुलदीप ने लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने वारदात के महज 4 घंटे के अंदर 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खुर्जा ने मोहित उर्फ कजरा पुत्र दीपचन्द निवासी शाहपुर कला थाना खुर्जा नगर, बॉबी पुत्र प्रेम सिंह निवासी फिरोजपुर थाना खुर्जा नगर, झागेन्द्र कुमार पुत्र देशराज सिंह व कुलदीप पुत्र धर्मवीर निवासी फिरोजपुर थाना खुर्जा नगर को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई शत-प्रतिशत 01 लाख 20 हजार रुपये की नगदी, 2 तमंचे 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस, 2 चाकू नाजायज बरामद किए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =