डीएम नहीं सुन रही भाजपाईयों की बात, खुद जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी उतरे प्रदर्शन पर
मुज़फ्फरनगर में भी डीएम भाजपा के जिम्मेदार लोगों की बात नहीं सुन रही है, जिसकी वजह से आज भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को खुद प्रदर्शन पर उतरना पड़ा। मामला शहर में मालवीय चौक पर शराब के ठेके से जुड़ा हुआ है
दरअसल सदर बाज़ार में शराब का एक ठेका था, जो बंद हो गया था , ये ठेका सभासद विकल्प जैन ने ले लिया है , विकल्प ने वो ठेका सदर बाज़ार के कॉर्नर की दुकान पर खोला
मुजफ्फरनगर: जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि @DmMuzaffarnagar के निर्देश पर मालवीय चौक के पास प्रारंभ हुई शराब की दुकान को कल 14 जुलाई को ही बंद करा दिया गया था तथा ठेका संचालक को दुकान अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने हेतु निर्देशित कर दिया गया था। आज मालवीय चौक स्थित ठेका नही खुला pic.twitter.com/NAlOTs5wID
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 15, 2020
तो वहां हिन्दू संगठनों ने विरोध कर दिया, जिस पर विकल्प ने उस ठेके को अंसारी रोड पर खोलने की तैयारी कर ली, यहाँ आर.एस.एस का दफ्तर है ,साथ ही हॉली एंजिल स्कूल और ब्राह्मण स्कूल भी है,जिस कारण यहाँ भी ठेके का विरोध हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले यहाँ के व्यापारी बीजेपी दफ्तर आये थे तो उन्होंने डीएम से फोन पर बात की थी जिस पर डीएम ने कार्यवाही का वायदा किया था
लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की, आज यहाँ के व्यापारियों ने उनका घेराव कर लिया और प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इन व्यापारियों को सलाह दी है कि वे भी डीएम से जाकर मिले
भाजपा राज में अफसर जब ज़िम्मेदार भाजपा नेता की बात नहीं सुन रहे है, तो जनता जाएगी तो सुनवाई हो पायेगी, ये एक बड़ा सवाल है। दुकानदारों ने कहा कि अध्यक्ष जी ने बहुत मजबूती से हमारी बात रखी थी पर अफसरों पर कोई असर नहीं हुआ इसलिए मजबूर होकर आज प्रदर्शन करना पड़ा।

