Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-रोटरी विशाल ने मनाया नववर्ष धमाल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज रोटरी व इनरव्हील क्लब विशाल ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन मूलचंद रिजॉर्ट में किया।कार्यकर्म का शुभारंभ श्रीमती शिखा कांबोज ने गणपति वंदना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । इसके उपरांत क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने नववर्ष २०२३ की शुभकामनाएं सभी मेंबर्स को दी।

इनरव्हील की दस सदस्यओ नीना गोयल, अनुपमा सिंघल, रीनू गर्ग, परिणा गर्ग, आशा जैन, पूर्णिमा कांबोज, रेखा गोयल, पारुल सिंघल, मुक्ता वर्मा और प्रियंका संगल ने अंताक्षरी सॉन्ग पर नृत्य करके सदन की वाह वाही लूटी । कार्यकर्म के चेयरमैन अनुराग बंसल और आनंद बंसल रहे। रजनीकांत गौतम की पौत्री ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

शशि रजनीश गुप्ता, निधि मनोज जैन, मुक्ता अवधेश वर्मा, प्रीति योगेंद्र नारंग ने मिशप युगल डांस से सदन को डांस करने पर मजबूर कर दिया। इसी के साथ साथ नीतू राकेश जैन, रश्मि पुष्पमोहण खंडेलवाल, शिखा डा पी के कांबोज, निधि रविंद्र गर्ग और रानी पवन कुमार गोयल ने ष्उड़े उड़े जब जुल्फे तेरी, कवरियो का दिल मचलेष् ओल्ड सॉन्ग पर अनोखे अंदाज में युगल नृत्य करके सबका दिल जीत लिया ।

क्लब सचिव मनोज गर्ग ने सबका आभार जताया। कार्यकर्म को सफल बनाने में शरद जैन, संजय कर्णवाल, नवीन सिंघल, महेंद्र कांबोज का सहयोग रहा। अजय गुप्ता, देवेंद्र सिंघल, सीए पवन कुमार गोयल, संजय तायल,राधेश्याम गर्ग, संजय संगल, राजेश जैन, विपिन कुछल, प्रदीप गोयल, अचिन सिंघल, आलोक कुमार, दिनेश गर्ग, सुरेश चंद, बिजेंद्र अग्रवाल, राजेश शरण, अजय गुप्ता नोकिया, नीरज गर्ग, सुगंध जैन, राकेश गोयल, सुशील कुमार शर्मा, योगेंद्र मित्तल, अमरीश सिंघल, आलोक जैन प्रवीण जैन, कमल गोयल आदि सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eleven =