Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ष् नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के सभागार में नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र ध् छात्राओं की ओर से नववर्ष के आगमन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल एवं श्री राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया व उन्होने छात्र एवं छात्राओ के जीवन को बेहतर तरीके से जानने व जीने और उज्जवल भविष्य को हैप्पीनेस बनाने के लिये प्रोत्साहित किया व बधाई देते हुए कहा कि किसी इंस्टिट्यूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।

कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हे अध्ययन के दौरान ही मनोरंजन करने का मौका मिलता है।

कार्यक्रम का संयोजक प्रवक्ता अनुज गोयल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होने कार्यक्रम के बारे में बताया कि मंच का संचालन छात्र ध् छात्राओं शगुन, हर्षिका, साक्षी शर्मा, शुभम अग्रवाल ने किया, इसमें अतिधकतम ५० छात्रध्छात्राओं की उपस्थिति के साथ नृत्य, संगीत में भागीदारी कर शगुन, प्राची गर्ग, रिधिं जैन, सागर, प्रज्ञा, दीपशिखा, सताक्षी गर्ग, हर्षिका, हर्षित, विधि, वसुंधरा जैन, हर्ष यादव, विशु शर्मा, वंशिका आदि ने अपनी प्रस्तुती कर सभी आगंतुको का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बेस्ट प्रस्तुति पुरस्कार शगुन, हर्षिका, सताक्षी गर्ग व भावना शर्मा को घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये । कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों ने सह संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाई ।

अन्त में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्राचार्य महोदय ने सभी को नववर्ष – २०२३ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा कुछ निश्चित प्रण लेने व देश के हित व संगठन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने उपस्थित देकर अपना सहयोग दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =