News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस ने पकड़े तीन अंतराज्य वाहन चोरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली। थाना खतौली पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंगध्तलाशी अभियान में लगी हुई थी, यहां तीन अंतराज्य वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की १३ मोटरसाइकिल, अवैध असलाह तमंचे- कारतूस, चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं । पुलिस अधिकारियों की मानें तो पकड़े गए अंतराज्य वाहन चोरों के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर में आज हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसएसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों की तलाशी एंव चौकिंग अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए तीन अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
जिनके कब्जे जनपद सहित विभिन्न जनपदों से चोरी की १३ मोटरसाइकिल,एक तमंचा मय जिन्दा खोखा कारतूस ३१५ बोर सहित दो चाकू भी बरामद किए गए है एस एस पी ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में बताया कि हमारे द्वारा करीब ढाई माह पहले खतौली डाकघर से स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल यूपी १२ बीएफ ३२१० चोरी की गई थी एवं दिनांक २८.१२.२२ को बेगमपुल, मेरठ से अपाचे मोटरसाईकिल यूपी १५ बीवाई १४२६ चोरी की गई थी। हमारे द्वारा ११ अन्य मोटरसाईकिलें जो दिल्ली, नोएडा एवं हाथरस से भी चोरी की गई है हमने उन्हें चीतल पुल के सामने बनी एक फैक्ट्री के खण्डहर में छिपा रखी है। जिसके चलते पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशान देही पर बताये गए स्थान से ०७ स्पलैण्डर, ०२ अपाची, ०१ पैशन प्रो व ०१ सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से २ लोहे की चाबियों के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि हम इन्ही चाबियों की मदद से मोटरसाईकिलों के लॉक को खोलकर चोरी कर लेते थे । एस एस पी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर है जिनके और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है पकड़े गए आरोपी देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लालकपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज, शांक उर्फ सोनू पुत्र स्व० धीरसिंह निवासी ग्राम जाटो का मोहल्ला कस्वा व थाना फलावदा जनपद मेस्ता, हरीश पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम गढ़ीना थाना फलावदा जनपद मेरठ होना बताया है। एसएसपी की माने तो पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद सहित विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी के विभिन्न मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं शातिर अंतरराज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा २५००० के नगद इनाम से भी यहां सम्मानित किया गया है। शातिर अंतराज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मांगेराम कर्दम, कांस्टेबिल राहुल नागर, नीटू सिंह, सुधीर कुमार थाना खतौली, निपिन कुमार , जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

आम जनमानस की यूपी ११२ डायल की मदद से करें मददMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूपी ११२ डायल कर्मियों द्वारा शहर भर में विभिन्न स्टॉल लगाकर शहर की जनता को किया जागरूक, मुजफ्फरनगर स्स्क्क विनीत जायसवाल के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जन उपयोगी सेवाओं के विषय में किया गया जागरुक, यूपी-११२ डायल कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को किया जागरुक जनता ने भी खूब सराहा।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित यूपी-११२ डायल परियोजना द्वारा विभिन्न जन उपयोगी सेवाएं प्रदान की जा रही है इन सभी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मार्ग निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर यूपी-११२ डायल ने स्टॉल लगाकर आम जनता को जागरूक किया है । यहां यूपी ११२ डायल कर्मियों ने इस नव वर्ष के अवसर पर नव संकल्प उठाएँ, दूसरों की मदद को आगे आएँ, संदेश के साथ यूपी-११२ डायल के विभिन्न स्टॉलों पर नागरिकों को पुलिस की सेवाओं के बारे में जागरुक किया है । यहां लगे स्टालों पर पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं युवतियों से भी संवाद कर उनसे ११२ डायल की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट सेवा की जानकारी साझा की । और यूपी-११२ डायल द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया और बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है। यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं(यूपी-११२) ने लोगों को विशेषकर बच्चों को इस बारे में अधिक जागरूक करने के लिए अपने दो-पहिया और चार-पहिया वाहन पीआरवी भी स्टॉलों पर तैनात किये । जिससे आम नागरिक जान सकें कि आपातकालीन सेवा कैसे काम करती हैं यहां बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से ११२ डायल की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इन कॉमिक में छोटे- छोटे स्लोगन जैसे च्च्डरने की नहीं है बात, ११२ डायल है आपके साथ, फोन उठायें, ११२ डायल मिलायें लिखे गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में यूपी-११२ डायल द्वारा प्रतिदिन लगभग १४० नागरिकों को सहायता पहुंचायी जाती है जिसका रेस्पांस टाइम १० मिनट से भी कम रहता है यहां जनपद के नागरिकों ने भी मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराहा है और जिला पुलिस एंव एसएसपी विनीत जायसवाल की भी भूरी भूरी प्रशन्सा की है कि उन्होंने आम जनता जनमानस को जागरूक करने के लिए यूपी ११२ डायल की उपयोगिता के बारे में जनता को विभिन्न स्टालों के माध्यम से जागरूक करने का काम किया है।।

 

दस हजार के इनामी शातिर को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियोग में फरार/वांछित व १० हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नईमण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बिलासपुर रंजीतपुरा रोड यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित व १० हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १४ नवम्बर २०२१ को वादी कर्मजीत पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम मेधाखेडी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना नई मण्डी पुलिस को अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा उनके टयूबवैल से तार चोरी किये गये है जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर प्रकाश में आये अभियुक्त खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर हाल निवासी खेडी विरान बहादरपुर थाना सिखेडा कोे गिरफ्तार कर अभियोग से सम्बन्धित बरामदगी की गयी थी। अभियुक्त खालिद उपरोक्त द्वारा इसी तरह अपने साथियों के साथ मिलकर थानाक्षेत्र नई मण्डी व जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य थानाक्षेत्रों में चोरी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त खालिद उपरोक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त खालिद उक्त अभियोग में वांछितध्फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा १० हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शातिर खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर हाल निवासी खेडी विरान बहादरपुर थाना सिखेडा को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं चौहान, उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, है०का० सुशील कुमा, सोविन्दर, कुलदीप थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

आसपा का निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने की मांग करते हुए आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। किसी हंगामे की आशंका के मद्देनजर कलेक्ट्रेट को पहले ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ट्रिपल टेस्ट की व्यवस्था करने की मांग की।
सरकार की कथनी करनी में फर्क-आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने कहा कि उन्हें प्रदेश की भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों की तरह यूपी में व्यवस्था नहीं की। मांग की गई कि निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण लागू कर ही कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नजर नहीं आ रही।
आरक्षण लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा-आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष जगदीश पाल ने कहा कि जब तक यह सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करती तब तक उनकी पार्टी आंदोलन को जारी रखेगी। कहां कि प्रदेश की एक बड़ी आबादी को उसके अधिकारों से विरत किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट में भारी फोर्स रही तैनात-आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट को पहले ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई थी। जैसे ही आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे मौजूद फोर्स अलर्ट हो गया।

 

व्यापारियों ने दुकाने बंद रख किया प्रदर्शनः मंत्रियों के आश्वासन के बाद खुला बाजारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर की हृदय स्थली शिव चौक के निकट स्थित एसडी कॉलेज मॉर्केट प्रकरण में व्यापारियों अपनी दुकाने बन्द रख विरोध प्रदर्शन किया। एसडी कॉलेज मार्किट के व्यापारियांे द्वारा आज दोपहर के वक्त जब अपने प्रतिष्ठानो को बन्द रखकर जब इस सम्बन्ध मे नाराजगी जाहिर कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तो इसी बीच व्यापारियो द्वारा बैठक व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,व्यापारी नेता संजय मित्तल, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, भाजपा नेता प्रवीण खेडा,व्यापारी नेता प्रवीण जैन उर्फ चीनू,व्यापारी नेता सुनील तायल, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, सपा नेता साजिद हसन, भाजपा नेता सुनील दर्शन आदि विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे राजनीतिज्ञो व व्यापारी नेताओं ने इस सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने धरनारत व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारी हताश ना हों। उन्हे कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। इस मामले में उन्हे कोई दिक्कत नही होगी। व्यापारियों से बात कर उनकी सारी बातों को ध्यान मे रखते हुए ही इस सम्बन्ध मे आगे बात की जाएगी। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एसडी कॉलेज मार्किट के व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियो की समस्या को ध्यान मे रखते हुए ही इस सम्बन्ध मे आगे कोई बात होगी। उन्होने कहा कि व्यापारियों को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की जांच में एसडी कॉलेज मार्केट सरकारी भूमि पर बनी होने की बात सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से एसडी एसोसिएशन को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है और इस संबंध में संस्था को नोटिस रिसीव कराने के साथ ही चस्पा भी कर दिए थे। बीते दिवस व्यापारियों की बैठक में पहुंचकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों अनिल सिंह व जसवंत गर्ग ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि घबराने की जरूरत नहीं है और एसोसिएशन के सभी कागजात है और प्रशासन के नोटिस का जवाब दे दिया जाएगा। एसडी मार्केट के व्यापारियों ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व यूपी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को भी अवगत कराया था और मदद मांगी थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज सुबह मार्केट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया गया है और नारेबाजी की। जहां केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर अपने प्रतिष्ठान खोल लिये।

 

प्रदूषण का बढा स्तरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा जहरीली होती जा रही है। शनिवार को मुजफ्फरनगर में मौसम का वायु गुणवत्ता सूचकांक ४०७ के घातक स्तर पर पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इन हालात से निपटने का प्रयास शुरू कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण स्तर कम करने के लिए छिड़काव भी कराया जा रहा है।
एनसीआर में मुजफ्फरनगर की हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो रही है प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस के मरीजों को दिक्कत होने का खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को मौसम का वायु गुणवत्ता सूचकांक ४०७ के घातक स्तर पर पहुंच गया। जिससे हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। ३० दिसंबर शाम तक औसत एक्यूआई ३९५ रहा।
गुड़ कोल्हू से भी बढ़ रहा प्रदूषण
मुजफ्फरनगर में २ हजार से अधिक गुड कोल्हू संचालित है। जिनमें आए दिन प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने की शिकायत मिलती रहती है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग कई बार कोल्हू संचालकों पर जुर्माना भी कर चुका है। देखा गया है कि इन गुड़ कोल्हू में पन्नी कचरा आदि जलाया जाता है। इनसे निकलने वाले धुएं के कारण जनपद के प्रदूषण स्तर में काफी बढ़ोतरी होती है।
सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा औसत एक्यूआई
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को शहर का औसत एक्यूआई सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार २४ दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई ३३० और २५ को ३३२ जबकि २६ दिसंबर को २७६ दर्ज किया गया। वही २७ दिसंबर को ३७२ और २८ को ३३९ रहा। जबकि ३० दिसंबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ३९५ रहा। ३१ दिसंबर को यह ४०७ पर पहुंच गया।
औद्योगिक क्षेत्र में कराया जा रहा छिड़काव
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि तापमान गिरने और कोहरा बढ़ने के कारण प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टिकल डिस्पर्जंस कम हो रहा है यह भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने का एक कारण है। बताया कि प्रदूषण से लोगों को निजात दिलाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।

 

रेंगते रहे वाहन, ७ डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, कोहरे की चादर में लिपटा शहरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इस वजह से हाईवे सहित शहर की मुख्य सड़कों पर भी वाहन रेंगते देखे गए। सुबह का तापमान ७ डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव पर हाथ सेंके।
शनिवार को सुबह के समय सूरज नहीं निकला। बादलों के बीच सूरज के छिपे रहने के कारण धूप भी नहीं निकली। आसमान में छाए कोहरे के कारण लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गईं। स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से बच्चे घरों में ही सीमित रहे। जबकि अन्य लोगों को रोजी रोटी के लिए बाहर जाना पड़ा।
अलाव पर हाथ सेंक ठंड से पाई निजात
तापमान के काफी नीचे जाने और लगातार ठंड होने के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। शनिवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह का तापमान ७ डिग्री रहने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। ऐसे में लोगों ने अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से निजात पाई। हालांकि गुरुवार के अधिकतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने में ४० को पकड़ाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर में एसएसपी के निर्देश पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना छपार क्षेत्र में ४० लोगों को दबोच लिया गया। पुलिस सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है। एसएसपी मनीष जायसवाल ने जनपद के सभी थाना प्रभारी उप आदेश जारी किया था कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करता पाया जाए। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश जारी किए थे।
एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार शाम से लेकर रात ९रू०० बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर तिराहा व आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते करीब ४० लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार ४० लोगों का चालान आईपीसी की धारा २९० के तहत किया गया है।
जिले भर में चला अभियान-जनपद की पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों एवं ऊधम मचाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। छपार थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी विनीत मलिक ने पुलिस फोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

 

 

रोटरी विशाल ने मनाया नववर्ष धमालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज रोटरी व इनरव्हील क्लब विशाल ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन मूलचंद रिजॉर्ट में किया।
कार्यकर्म का शुभारंभ श्रीमती शिखा कांबोज ने गणपति वंदना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । इसके उपरांत क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने नववर्ष २०२३ की शुभकामनाएं सभी मेंबर्स को दी। इनरव्हील की दस सदस्यओ नीना गोयल, अनुपमा सिंघल, रीनू गर्ग, परिणा गर्ग, आशा जैन, पूर्णिमा कांबोज, रेखा गोयल, पारुल सिंघल, मुक्ता वर्मा और प्रियंका संगल ने अंताक्षरी सॉन्ग पर नृत्य करके सदन की वाह वाही लूटी । कार्यकर्म के चेयरमैन अनुराग बंसल और आनंद बंसल रहे। रजनीकांत गौतम की पौत्री ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
शशि रजनीश गुप्ता, निधि मनोज जैन, मुक्ता अवधेश वर्मा, प्रीति योगेंद्र नारंग ने मिशप युगल डांस से सदन को डांस करने पर मजबूर कर दिया। इसी के साथ साथ नीतू राकेश जैन, रश्मि पुष्पमोहण खंडेलवाल, शिखा डा पी के कांबोज, निधि रविंद्र गर्ग और रानी पवन कुमार गोयल ने ष्उड़े उड़े जब जुल्फे तेरी, कवरियो का दिल मचलेष् ओल्ड सॉन्ग पर अनोखे अंदाज में युगल नृत्य करके सबका दिल जीत लिया । क्लब सचिव मनोज गर्ग ने सबका आभार जताया। कार्यकर्म को सफल बनाने में शरद जैन, संजय कर्णवाल, नवीन सिंघल, महेंद्र कांबोज का सहयोग रहा। अजय गुप्ता, देवेंद्र सिंघल, सीए पवन कुमार गोयल, संजय तायल,राधेश्याम गर्ग, संजय संगल, राजेश जैन, विपिन कुछल, प्रदीप गोयल, अचिन सिंघल, आलोक कुमार, दिनेश गर्ग, सुरेश चंद, बिजेंद्र अग्रवाल, राजेश शरण, अजय गुप्ता नोकिया, नीरज गर्ग, सुगंध जैन, राकेश गोयल, सुशील कुमार शर्मा, योगेंद्र मित्तल, अमरीश सिंघल, आलोक जैन प्रवीण जैन, कमल गोयल आदि सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

 

एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नववर्ष कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ष् नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के सभागार में नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र ध् छात्राओं की ओर से नववर्ष के आगमन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल एवं श्री राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया व उन्होने छात्र एवं छात्राओ के जीवन को बेहतर तरीके से जानने व जीने और उज्जवल भविष्य को हैप्पीनेस बनाने के लिये प्रोत्साहित किया व बधाई देते हुए कहा कि किसी इंस्टिट्यूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हे अध्ययन के दौरान ही मनोरंजन करने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम का संयोजक प्रवक्ता अनुज गोयल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होने कार्यक्रम के बारे में बताया कि मंच का संचालन छात्र ध् छात्राओं शगुन, हर्षिका, साक्षी शर्मा, शुभम अग्रवाल ने किया, इसमें अतिधकतम ५० छात्रध्छात्राओं की उपस्थिति के साथ नृत्य, संगीत में भागीदारी कर शगुन, प्राची गर्ग, रिधिं जैन, सागर, प्रज्ञा, दीपशिखा, सताक्षी गर्ग, हर्षिका, हर्षित, विधि, वसुंधरा जैन, हर्ष यादव, विशु शर्मा, वंशिका आदि ने अपनी प्रस्तुती कर सभी आगंतुको का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बेस्ट प्रस्तुति पुरस्कार शगुन, हर्षिका, सताक्षी गर्ग व भावना शर्मा को घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये । कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों ने सह संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाई ।
अन्त में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्राचार्य महोदय ने सभी को नववर्ष – २०२३ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा कुछ निश्चित प्रण लेने व देश के हित व संगठन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने उपस्थित देकर अपना सहयोग दिया।

 

समीक्षा बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कृषि उत्पादन संगठनों की जिला स्तरीय प्रबंद्धन इकाई की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई,बैठक में सभी संगठनों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कृषि उत्पादन संगठनों की जिला स्तरीय प्रबंद्धन इकाई की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई,बैठक में सभी संगठनों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई,बैठक में सभी से उप कृषि निदेशक द्वारा अनुरोध किया गया कि सभी एफपीओ अपने अपने अभिलेख पूर्ण रखें अधिक से अधिक किसानों को सदस्यों के रूप में जोड़ें,व किसानध्सदस्यों की हित में कार्य करें,किसी भी समस्या के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारी से अवश्य सम्पर्क कर अपनी बात कहें,सभी अपने एफपीओ को मजबूत/सुदृढ़ बनाने में व्यवसाई करण करें,किसानों को इसके लाभ की बार मे बताएं।जिला विकास अधिकारी श्री मत्स्यनाथ त्रिपाठी जी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी स्नक्कह्र प्रत्ये माह डाइरेक्टर्स की व पाक्षिक बैठक जनरल बॉडी की करें तथा सदस्य किसानों को अपनी एक्टिविटी के सम्बंध में चर्चा करें व उनकी समस्याओं व जिज्ञासाओं को जानकर उनका समाधान बताएं,।तथा उनके सुझाव भी आमंत्रित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को निर्देश किया कि सभी स्नक्कह्र अधिक से अधिक सदस्य कृषको को संगठन से जोडें,अच्छा सा बिजनेस प्लान बनाएं,साथ ही जो भी कम्पनी अपना स्वयम का प्रोडक्ट तैयार कर रही है उसकी मार्केटिंग जिसकी अपार सम्भावनाएँ दिल्ली व एन०सी०आर० क्षत्र में हैं करें। इससे लोगों को अच्छा प्रोडक्ट तो उपभोक्ताओं को मिलेगा ही साथ ही मार्केटिंग में वेरोजगार नवयुवकों को रोजगार भी मिलेगा। बैठक में आर०पी०चौधरी उपकृषि निदेशक, श्री अभिषेक श्रीवास्तव जिला विकास प्रबंधक व श्री प्राभात मालिक प्रभारी आत्मा योजना,के सातब साथ स्नक्कह्र के साथ उनकी सहायता हेतु लगे मेंटर्स भी उपस्थित रहे।

 

आदर्श बाल गृह का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा आदर्श बाल गृह (शिशु) ख्० से १० वर्ष की आयु के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आवासीय संस्था,,गाँधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आवासीय व्यवस्था, रसोई घर एवं आवासित बच्चों के स्वास्थ्य के विषय मे जानकारी की गई। आदर्श बाल गृह मे ०५ बच्चे आवासित है। सर्दी के मौसम मे शीत लहर को देखते हुए बच्चों के लिए गर्म कपडों की व्यवस्था व आवासित बच्चों के भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति मुजफ्फर नगर द्वारा प्रबंधक व रसोइया को निर्देशित किया गया कि सर्दी के मौसम में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा बासी भोजन या जंक फूड ध्फास्ट फूड आदि न दिया जाए। इस अवसर पर संस्था अधीक्षक रेणु रानी, प्रीति रानी लेखाकार, रेणु सिंह परामर्शदाता, शिवनंदन शर्मा व स्नेहा अध्यापक व मोनिका शर्मा केअर टेकर उपस्थित रहे।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा संगठन ने पीएम की मां के निधन पर की शोकसभा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा संगठन की अति आवश्यक बैठक गांधी कॉलोनी प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई जिसमें व्यापारी बंधु समस्त पदाधिकारि उपस्थित रहे आज इस बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की माता जी हीरा बेन मोदी जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए २ मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य संरक्षक सतपाल सिंह मान प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर मैं संयुक्त ध्यान में कहां की उस माता को देशवासियों और व्यापार मंडल की ओर से सत सत नमन के उन्होंने ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्म दिया जो देश के सफल संचालन के साथ संसार के नेता के रुप में अपना पूर्ण योगदान दे रहे ऐसे दुख के समय में मान्य प्रधानमंत्री जी ने अपना बेटे होने का धर्म भी निभाया और राष्ट्र निर्माण में पूरा योग दान दे रहे। प्रदेश संयोजक सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि देश प्रेम राष्ट्र भक्ति इमानदारी और मानव सेवा का जज्बा एक माता जी के आशीर्वाद से ही संभव हो सकता है उस दिवंगत आत्मा को हमारा सत सत नमन शोक सभा में सुनील ग्रोवर सतपाल सिंह मान सुरेंद्र मित्तल विवेक चुग पंडित चमनलाल कुकी अमित सपल आशीष शर्मा गोरव गुप्ता सचिन शर्मा देव भारद्वाज नमन कुछल दीपक शर्मा अमन कुछल सचिन मित्तल सतीश मलिक मोहम्मद सलीम गोविंद सवरूप अमित धीमान अशोक कोशिक योगेश शर्मा गैस वाले आदि उपस्थित रहे

 

इंडियन मैडिकल एसोसिएशन द्वारा नववर्ष समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडीयन मेडिकल एसोसीएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा अपने सदस्यों व परिवार जनों के लिए नव वर्ष समारोह का आयोजन सर्द मौसम के साथ ही नववर्ष २०२३ का आगाज भी हो रहा है। साथ ही जश्न मनाने की तैयारियाँ भी चहूँओर जोर शोर से शुरू हो गई हैं। सब अलग ही मूढ़ में दिखते हैं। नए साल का जश्न दुनिया के अलग अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है, क्योंकि दुनियाभर में कई अलग-अलग कैलेंडर हैं और हर कैलेंडर में नया साल अलग अलग दिनों में आता है।
१ जनवरी को नए साल के रुप में मनाया जाने वाला कैलेंडर ग्रागोरिया पर आधारित है, जिसकी शुरुआत रोमन कैलंडर से हुई है।
हालांकि हिन्दू पंचांग के मुताबिक नया साल १ जनवरी से शुरू नहीं होता है, बल्कि हिन्दू नववर्ष का आगाज गुड़ी पड़वा से होता है।
नया साल इस बात का प्रतीक है कि बीते हुए साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने का समय आ गया है । नया साल जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। चाहे वह बच्चे हों या फिर बड़े हों, हर कोई नए साल के आागमन का इंतजार करता है। नया साल का मतलब होता है, साल का पहला दिन जो कि १ जनवरी को दुनिया के ज्यादातर देशों में बनाया जाता है। इसी दिन के साथ दुनिया भर के ज्यादातर लोग अपने नए साल की शुरुआत करते हैं। नया साल सबके जीवन में नई खुशियां, नई चाहतें, नयी उमंगें और नई सोच और उत्साह लेकर आता है, इसके साथ ही नया साल नए तरीके से जीवन जीने का संदेश भी देता है।
नए साल पर लोग अपने मन के अंदर से नकारात्मक भावनाओं को खत्म करके एक नए सिरे से नई और सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। क्योंकि व्यक्ति सकरात्मकता सोच के साथ ही सफल जीवन का निर्वाह कर सकता है। वहीं एक सफल और कामयाब इंसान के पीछे उसकी सकारात्मक सोच ही होती है।
आईश एमशएश मुजफ्फरनगर परिवार ने भी अध्यक्ष डॉक्टर ललिता माहेश्वरी व सचिव डॉ प्रदीप कुमार के निर्देशन में नववर्ष समारोह पूरे जोरशोर से आज शाम स्थानीय सॉलिटेयर इन्न में आयोजित किया।इसमें संगीत डान्स आदि का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसको की चिकित्सकों व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ही अभिनीत व संचालित किया गया द्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक् था जिसमें सीनियर जूनियर सभी चिकित्सकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस नव वर्ष समारोह मे काफी चिकित्सक परिवार सहित उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से डॉ एम आर एस गोयल , डॉ रमेश माहेश्वरी ,डॉ मुकेश जैन , डॉ एस सी गुप्ता , डॉ यू सी गौड़, डॉ डी एस मलिक, डॉ सुनील सिंघल, डॉ गजराज वीर सिंह, डॉ ईश्वर चंद्रा ,डॉ सुनील चौधरी डॉ पंकज जैन, डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ अशोक सिंघल,डॉ राकेश खुराना,डॉ रवींद्र जैन , डॉ हेमंत कुमार,डॉ हरीश कुमार डॉ पंकज सिंह ,डॉ अनिल कुमार पैथोलॉजी ,डॉ अरविंद सैनी, डॉ नीरज काबरा डॉ डी पी सिंह, डॉ पी के कम्बोज, डॉ रवींद्र सिंघल, डॉ रवींद्र सिंह , , डॉ अनिल कक्कड़, डॉ संजीव सिंघल, डॉ पी के चाँद, डॉ सुधीर लूथरा , डॉ राजेश मारवाह , डॉ करण मारवाह , डॉ राजेश्वर सिंह , डॉ अशोक शर्मा, डॉ यश अग्रवाल , डॉ पंकज सिंह ,, डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ अजय पवार, डॉ राजेंद्र ठकराल,डॉ अखिल गोयल, डॉ अनिल राठी,डॉ अभिषेक यादव, डॉ के डी सिंह , डॉ संजीव जैन, डॉ विकास गर्ग, डॉ अजय सिंघल, डॉ अभिषेक गौड़, डॉ रमन बाल्यान, डॉ आशीष बाल्यान आदि व काफी संख्या में महिला चिकित्सक सदस्य डॉ निशा मलिक, डॉ विनीता सिंघल, डॉ अनीता अग्रवाल, डॉ पूजा चौधरी , डॉ अनीता शर्मा , सोनिया लूथरा , डॉ रेणु अग्रवाल,डॉ प्रीति गर्ग, डॉ मंजु प्रवीण, डॉ दीप शिखा जैन डॉ सुनीता जैन डॉ नूतन जैन डॉ मंजु गुप्ता डॉ अंजु गर्ग आदि भी उपास्थित थे। अतुल कुमार व दीपक कुमार का विशेष सहयोग रहा ।
आईएमए परिवार सभी जनपदवासीओ को नव वर्ष २०२३ की शुभकामनाएँ प्रेषित करता है सभी स्वस्थ रहे, सुखी रहे, प्रसन्न व सुरक्षित रहें।
सभी जनपदवासीओ से निवेदन है कि कृपया कोरोना से सावधान रहे मास्क का प्रयोग करे सुरक्षित दूरी बनाये रखें सैनिटाइजर का यथाचित प्रयोग करे व कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय व भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी उपायो का पालन करते रहें

 

सत्यापन का किया कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश की टीम के द्वारा गन्ना विकास परिषद तितावी के ग्राम बघरा में जिला योजना के अंतर्गत वर्ष २०१८ -२०१९ व २०१९ -२०२० के अंतर्गत सड़क निर्माण,बीज भूमि उपचार, पेड़ी प्रबंधन, आधार, प्रार्थमिक पोधशाला के लाभार्थियों यथा का ग्राम बघरा पिन्ना व बुधिना खुर्द किनोनि के किसानो काआधार कार्ड के साथ ग्राम बागरा में सत्यापन किया गया। नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश की टीम के द्वारा गन्ना विकास परिषद तितावी के ग्राम बघरा में जिला योजना के अंतर्गत वर्ष २०१८ -२०१९ व २०१९ -२०२० के अंतर्गत सड़क निर्माण,बीज भूमि उपचार,पेड़ी प्रबंधन, आधार, प्रार्थमिक पोधशाला के लाभार्थियों यथा का ग्राम बघरा पिन्ना व बुधिना खुर्द किनोनि के किसानो काआधार कार्ड के साथ ग्राम बागरा में सत्यापन किया गया। साथ ही किनोनी से देवी मंदिर की ओर सड़क का सत्यापन टीम में डॉ उषा देवी सांख्यकी अधिकारी व श्री अजय सिंह सांख्यकी अधिकारी लखनऊ द्वारा किया गया। समस्त गन्ना पर्यवेक्षक तितावी व अन्य कृषको के साथ एपीओ चंद्रभान, सतीश कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खाईखेड़ीध्सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी,तथा चीनी मील प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंद्र सिंह के रुड़की रोड स्तिथ प्रतिष्ठान पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल द्वारा नवनियुक्त जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल,महामंत्री जितेंद्र सिंह के साथ ही पूर्व महामंत्री सुरेंद्र मलिक,एड ठाकुर कंवरपाल,एड व्रज बंधु सैनी,एड उमेश गुप्ता,एड प्रवीण कुमार,एड फराज खान,का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आज संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा नवनियुक्त जिला बार संघ पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया जा रहा है,व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण में जिला बार संघ के पदाधिकारियों का हमेशा सहयोग रहता है नवनियुक्त जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल व महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा व्यापार संगठन के समस्त पदाधिकारियों का उनका सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर डॉ अमन सिंह,सुनील शर्मा,सौरभ मित्तल,निक्की,दीपक, दलजीत सिंह,रोहित,करण,तरुण मित्तल,सुनील वर्मा,कार्तिक गोयल,अभिलक्ष मित्तल,आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

समाजसेवी टीम के सभी सदस्यों ने मजबूत पिलर की तरह पूरे वर्ष साथ दिया-मनीष चौधरी
नववर्ष के उपलक्ष में एक जनवरी को रेलवे स्टेशन पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा है कि हमारी समाजसेवी टीम ने मजबूत पिलर की तरह पूरे साल हुए कार्यक्रमों में साथ देने का काम किया और सभी कार्यक्रम सफल कराये है। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर एक जनवरी को रेलवे स्टेशन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरी समाजसेवी टीम भाग लेंगी। भोपा रोड स्थित श्रीराम भवन पर आज समाजसेवी टीम की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने पूरी समाजसेवी टीम का वर्षभर सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाने पर आभार जताया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि नववर्ष पर एक जनवरी को रेलवे स्टेशन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी ने कहा कि इस वर्ष की तरह ही आने वाले साल में भी समाजसेवी टीम जनहित व समाज हित के मुद्दों को बढ़ चढ़कर उठाएगी और किसी के दबाव में आकर पीछे नहीं हटेंगे। समाजसेवी टीम के वरिष्ठ सदस्य भरतवीर प्रधान ने कहा कि समाजसेवी टीम ने पूरी ताकत के साथ पूरे साल संघर्ष किया है और आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। मेरठ सेवा समाज के संयोजक कुलदीप त्यागी ने कहा कि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य किया जाएगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजूरर्हमान ने कहा कि समाजसेवी टीम ने समाज में आपसी भाईचारा कायम किया है और सभी वर्गों को साथ लेकर एक दूसरे के सुखदुख में साथ दिया। इस अवसर पर नवीन कश्यप, पंडित शेखर जोशी, हंसराज कश्यप, योगेन्द्र कुमार मुन्ना, मुन्नू कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी आदि मौजूद रहे।

एस डी मार्किट दुकानदारों के धरने को मिला सपा का समर्थनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस डी मार्केट के दुकानदारों को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा दुकानों पर दावेदारी के बाद मिले नोटिस पर व्यापारी दुकानें बंद करके धरना दे रहे हैं। उक्त धरने को समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया।
धरने पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका परिषद व प्रशासन के सामने समस्त दुकाने बनाई गई तब प्रशासन कहां सोया हुआ था। प्रशासन की चुप्पी दुकानों के निर्माण के समय क्यों बनी रही अब व्यापारियों को दुकानें खाली करने का नोटिस भाजपा सरकार व प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने एसडी मार्केट व्यापारियों को आश्वासन दिया की उनकी लड़ाई को समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ेगी।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की धींगा मस्ती नहीं चलने दी जाएगी। एसडी मार्किट एसोसिएशन व प्रशासन को व्यापारियों के हित में बैठकर वार्ता करनी चाहिए किसी भी व्यापारी दुकानदार के उत्पीड़न को समाजवादी पार्टी सहन नहीं करेगी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में समस्त एसडी मार्केट दुकानदारों को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न विभिन्न मुद्दे खड़े करके लगातार जारी है। दुकानदारों को दुकान खाली करने अथवा उनके उत्पीड़न की सोचने वाले प्रशासन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मुद्दे पर व्यापारियों के साथ मिलकर प्रशासन से किसी भी लड़ाई में सपा पीछे नहीं हटेगी।
धरने पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,नगर मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी,सपा नेता दिलशाद कुरैशी,सलमान त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर रत्न से मंत्री कपिलदेव सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्राहमण समाज के लोगों ने प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को उनके निवास गंाधीनगर पहंुचकर मुजफ्फरनगर रत्न से सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ ब्राहमण नेता पं.उमादत्त शर्मा का होना सबसे आश्चर्यजनक रहा। इस अवसर पर पं.उमादत्त शर्मा, ब्राहमण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.सुभाष चन्द्र शर्मा, उमेश कौशिक, बिटटू प्रधान,भाजपा नेता राजकुमार सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापा मारकर लिए सैंपल, जांच को भेजा लैब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एक प्रतिष्ठित दुकान पर समोसे बनाने के लिए रखे गए आलू खाते चूहों का वीडियो सामने आया है। वीडियो का संज्ञान लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने दुकान से बेसन के लड्डू और गाजर के हलवे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। मामला मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित दुकान का है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दुकान में चूहे इधर-उधर कूद रहे हैं और समोसे बनाने के लिए रखे गए उबले आलू को खा रहे हैं। वीडियो २-३ दिन पूर्व का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने शुक्रवार शाम शिव चौक स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद वहां तैयार हो रहे गाजर के हलवे और बेसन के लड्डू का एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर विवेक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ओडीएफ प्लस आरआरसी सेंटर का किया औचक निरीक्षण
शाहपुर मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी शाहपुर द्वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सौरम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्लस आरआरसी सेंटर एवं ग्राम पंचायत गोयला में पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। ओमवीर सिंह खंड विकास अधिकारी शाहपुर द्वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सौरम मैं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्लस आरआरसी सेंटर एवं ग्राम पंचायत गोयला में पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सचिव श्री पुनीत मलिक एवंश्री धर्मपाल सिंह प्रधान उपस्थित मिले ,पंचायत सचिवालय का रखरखाव अच्छी प्रकार से किया गया है जो प्रशंसनीय है ग्राम पंचायत शोरम मैं निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर मैं प्रयुक्त सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच श्री संदीप कुमार ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ की गई जो सही पाई गई ,प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत सोरम द्वारा ग्राम में स्थापित किए गए पॉलिथीन बैंक के सत्यापन का कार्य भी संतोषजनक पाया गया ,प्रधान एवं सचिव को शीघ्र कार्य फोन कराने के निर्देश दिए गए सचिव एवं प्रधान द्वारा शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आश्वासन दिया गया

 

28 करोड़ का टिकौला चीनी मिल ने किया भुगताऩ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के टिकौला चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का २८.५२ करोड़ का भुगतान किया है। मौजूदा पैराई सत्र में टिकौला चीनी मिल प्रबंधन किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान करने के मामले में सबसे आगे है। मौजूदा पैराई सत्र में टिकौला चीनी मिल अब तक १६५.३९ करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कर चुका है। खतौली, मंसूरपुर, खाईखेड़ी और रोहाना चीनी मिल की भुगतान प्रकिया भी जारी है।
गन्ने ने जिले के किसानों को किया मालामाल
जिले में करीब २ लाख हेक्टेअर भूमि कृषि योग्य है। जिसमें से २०२०-२१ के दौरान १.७३६९६ लाख हेक्टेयर भूमि में लगभग १६०८ लाख टन गन्ने का उत्पादन किया गया। जनपद के किसानों की ८ चीनी मिलों से गन्ना मूल्य के रूप में प्रति वर्ष लगभग ३ हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। गत वर्ष ३१०० करोड़ किया गया।
प्रत्येक शुक्रवार किया जा रहा भुगतान

टिकौला चीनी मिल के डायरेक्टर निरंकार स्वरूप का कहना है कि नियमानुसार चीनी मिल को १४ दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान करना चाहिए। लेकिन टिकौला चीनी मिल किसानों को केवल सप्ताह भर में ही भुगतान कर रहा है। बताया कि चीनी मिल का प्रयास गन्ना किसानों का पूर्ण सहयोग करने का रहता है। इसलिए सदैव से ही किसानों को यथा समय पेयमेंट का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में भी चीनी मिल की और से १६५ करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।
६६८ करोड़ से अधिक का हो चुका गन्ना भुगतान
जिला गन्ना अधिकारी डॉ डी द्विवेदी ने बताया कि मौजूदा पैराई सत्र में जिले के गन्ना किसानों को ६६८ करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है। उन्होंने बताया कि ३० दिसंबर को टिकौला चीनी मिल ने २८.५२ करोड़ का भुगतान किया। टिकौला चीनी मिल की और मौजूदा सत्र में १६५ करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =