खेल जगत

यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद Haryana के मंत्री संदीप सिंह ने छोड़ दिया खेल विभाग

Haryana राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह (36 वर्ष) पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है.

Haryana मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक समिति का गठन किया था. मंत्री ने शिकायत में दावा किया था कि कोच ने उनकी छवि खराब की है. सिंह ने कहा कि जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक वह नैतिकता के आधार पर अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप रहे हैं. मंत्री ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कोच द्वारा लगाये गये आरोपों को खारिज किया है.

Haryana मंत्री के विभाग छोड़ने से पहले रविवार को चंडीगढ़ पुलिस ने जानकारी दी एक महिला कोच की शिकायत पर खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी.

Haryana पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच जारी है.

Haryana राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने गुरुवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. महिला ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि मैंने यहां एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) मैडम को शिकायत दी है. मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर जांच करेगी. उसने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया.

कोच ने दावा किया कि कुरुक्षेत्र के पिहोवा के विधायक संदीप सिंह मिलने की जिद करते रहे. उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है तथा इस संबंध में मिलना चाहते हैं.

महिला ने कहा कि दुर्भाग्य से, फेडरेशन ने मेरा प्रमाणपत्र खो दिया है और मैं इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क में हूं. महिला की शिकायत के अनुसार वह कुछ दस्तावेजों के साथ संदीप सिंह के घर गयी तो उन्होंने उससे छेड़छाड़ की. महिला ने कहा कि वह … मुझे अपने घर के एक कैबिन में ले गये… मेरे दस्तावेज एक मेज पर रख दिये और अपना हाथ मेरे पैर पर रख दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 2 =