Muzaffarnagar-हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बालिकाओं और महिलाओं में स्वावलंबन, सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण की भावना पैदा करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने रविवार सुबह विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। महिला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने बस स्टॉप सड़क और रेस्टोरेंट्स के बाहर मिले यूवकों और संदिग्धों से वहां खड़े होने का कारण पूछा।
महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। मुजफ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम ने रविवार को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया।
विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन की और से महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं अथवा हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों और मनचलों की चेकिंग भी की गई।

