Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar बार संघ -नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शहर की जाट कालोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज नववर्ष के पावन अवसर पर जाट कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण जावला उर्फ गुडडू के आवास पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल एड., महासचिव जितेन्द्र कुमार एवं पूर्व महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड. को बुके भेंट कर, शॉल औढाकर तथा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उमेश मलिक पूर्व विधायक, जगदीश बालियान अध्यक्ष जाट महासभा, नरेश कुमार मलिक प्राचार्य जाट डिग्री कॉलेज, जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू, मांगेराम वर्मा, धर्मवीर मलिक, प्रियव्रत आर्य, डा.जीतसिह तोमर, कैप्टन प्रवीण कुमार, डा.हरेन्द्र सिरोही, जगदीश मलिक, डा.बिजेन्द्र बेनीवाल, डा.विजय ढाका, भोपाल सिंह, रणधीर सिंह दरोगा, गजेन्द्र पाल, मास्टर गजेदं्र पा सिंह, यदवीर सिंह बिटटू, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन,प्रवीण मलिक, रामपाल वर्मा कुटबी, हरपाल निर्वाल, निर्मल पाल सिंह, डा. गिरीराज किशोर, मनोज कुमार, अरविंद मलिक, कृष्णपाल सिंह, उमेश मलिक, निरोजपाल सिंह, सुधीर बालियान एड.,विकास मलिक, अरूण जावला, कपिल अहलावत, प्रवेश बालियान, प्रदीप मलिक, विकास मलिक, पुष्पेन्द्र चौधरी आदि सैकडो वरिष्ठजनो ने स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eight =