स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। एडीएम तथा एसडीएम ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव एवं नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। ताकि संक्रमण रोगो से बचाव हो सके तथा बरसात से पूर्व ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जा सकें।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते जनपद मे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उददेश्य से जिला व पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्रिचत की जा रही हैं। ताकि कोरोना के प्रभाव एवं बरसात के दिनो मे होने वाले संक्रमण रोगो से बचा जा सके।
इसी सन्दर्भ मे आज एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार व एसडीएम सदर दीपक कुमार ने नगर के नई मन्डी क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नई मन्डी के वार्ड 24 के सभासद विकास गुप्ता, विनय अग्रवाल, सन्तू पंडित,विपिन जैन आदि मौजूद रहे।
