नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना नई मण्डी पर पंजीकृत चोरी के अभियोग (CN-350/20 US-328,379 IPC) का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 17.06.2020 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1. लायक अली उर्फ नोनू पुत्र इबने हसन निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।
2. इरशाद उर्फ ततैया पुत्र मौ0 युसूफ निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।
3. सुक्का उर्फ वसीम पुत्र गुलशेर निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
1. 01 ई-रिक्शा( चालू हालत में)
2. ई-रिक्शा के कटे हुए पार्टस
घटना कारित करने का तरीका–
गिरफ्तार अभियुक्तगण ई-रिक्शा को पूरे दिन के लिए किराये पर फेरी करने के बहाने लेते थे तथा ई-रिक्शा मालिक को विश्वास में लेकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में किसी सुनसान जगह फैंक कर उनकी ई-रिक्शा ले जाते थे तथा चोरी की गयी ई-रिक्शा को बेच देते थे।
