Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़े डीसीएम से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना का कारण अंधेरा और घना कोहरा बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड नूर सितारा मस्जिद निवासी शहजाद पुत्र मौसम और आसिफ पुत्र गफुर बाइक पर सवार होकर जोली की ओर से शहर की तरफ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात जैसे ही जौली रोड पर उनकी बाइक भंडूर चौकी के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम से जा टकराई। टक्कर के चलते बाइक चला रहे शहजाद पुत्र मौसम की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि गंभीर घायल आसिफ पुत्र गफूर को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आसिफ की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शहजाद के शव को पीएम के लिए भिजवाया हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौली रोड पर भंडूर चौकी के पास डीसीएम पंक्चर हो गया था। डीसीएम को सड़क किनारे लगा कर चालक और परिचालक स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार डीसीएम से जा टकराए।

लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर डीसीएम से बाइक टकराई। वहां काफी कोहरा था। अंधेरा होने के कारण कोहरे के चलते डीसीएम करीब से भी किसी को नजर नहीं आ रहा। जिसके चलते विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के लिए शहजाद ने बाइक को सड़क किनारे ले लिया। इसी दौरान उसकी बाइक डीसीएम से टकरा गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =