वैश्विक

Amit Shah ने म्यांमार-सीमा पर किया 34 पुलिस चौकियों का शिलान्यास,चूड़़ाचंदपुर में करेंगे मेडिकल अस्पताल का उद्घाटन

Amit Shah ने Manipur के इंफाल  ईस्ट जिले में शुक्रवार को मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में घोड़े पर सवार एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. मणिपुर (Manipur) को इस खेल का जन्म स्थान माना जाता है. मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह (N Biren Singh) ने शाह (Amit Shah) को पोलो की एक स्टिक व खेल का एक चित्र भेंट किया.

बृहस्पतिवार की शाम को मणिपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah चूड़़ाचंदपुर जाएंगे, जहां वह जिले के पहले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.वहां से वह बिश्नूपुर जिला के मोइरंग जाएंगे, जहां वह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जनसभा को संबोधित करने के अलावा 1,300 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Amit Shah जिन 40 पुलिस चौकियों की आधारशिला रखेंगे, उनमें से 34 चौकियां भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर हैं. शाह संगाईथेल स्थित मणिपुर ओलंपियन पार्क, सरकारी जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) में एक प्राइवेट वार्ड, मोरे शहर में जलापूर्ति योजना, कांग्ला किला के पूर्व में नोंगपोक थोंग पुल और कांखुई गुफा स्थित गुफा पर्यटन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + two =