उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान को मनोनयन पत्र प्रदान किया पश्चिमाचल निर्माण पार्टी ने

Muzaffarnagar  पश्चिमाचल निर्माण पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव इमरान राव ने किया।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर पद पर अनुज बालियान व युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर के पद पर शौकीन चौधरी चौधरी की घोषणा कर मनोनयन पत्र प्रदान किये। नव नियुक्त जिलाध्यक्षअनुज बालियान ने कहा की जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है मै उसका पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा व शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष जी की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा करूंगा।

युवाजिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि मै शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण तन्मयता से करूंगा शीघ्र ही युवा जिला कार्य कारिणी गठित की जाएगी। नवनियुक्त दोनो पदाधिकारियों ने कहा कि हम गांव गांव जाकर लोगो को प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएगे व बूथ स्तर तक कमेटी गठित करेंगे।अलग राज्य पश्चिमी प्रदेश के गठन के लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत करा जनान्दोलन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा की आप दोनो के पार्टी के जुडने से पार्टी की गतिविधियो मे तेजी आएगी पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारियो से जो भी सहयोग आप मांगेगे वह मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने दोनो पदाधिकारियों को शुभकामाएं देते हुए कहा आपके मनोनयन से पार्टी की जनपद मे ताकत बढेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभकानाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए जनपद कार्यकारिणी मे सभी धर्म व जातियो के लोगो शामिल करें।पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − five =