Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar -यातायात के नियमों का एआरटीओ ने पालन करने के लिए जागरूक किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संभागीय परिवहन अधिकारी आर पी मिश्रा यातायात के नियमों के प्रति जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक भी कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि किसी की जान हमारे लिए कीमती है हादसे में कोई भी अपनी जान न गंवाए

यही हमारा सदैव प्रयास रहता है इसके लिए सबसे आवश्यक यह है कि लोग यातायात नियमों का पालन अवश्य करें एआरटीओ मिश्र ने कहा कि हम यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती भी दिखाते हैं और उन्हें जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास भी करते हैं

आज भी मुजफ्फरनगर के भोपा व जानसठ रॉड पर यातायात माह को दृष्टिगत रखते हुए एआरटीओ आर पी मिश्र आने जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई तथा ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक वाले चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया

कोहरे में हादसे की आशंका अधिक बढ़ जाती है इस लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर हादसों की रोकथाम की जा सकती है उन्होंने वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली वे ट्रक चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और नियंत्रित गति से वाहनों का संचालन करने के लिए जागरूक किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =